apnikhabar.co.in

उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन आज से हैदराबाद के दो दिवसीय दौरे पर रहेंगे

December 20, 2025 · Editor

उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन आज से तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद के दो दिवसीय दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे कई कार्यक्रमों में शामिल होंगे। 

अपने दौरे के पहले दिन उपराष्ट्रपति हैदराबाद स्थित रामोजी फिल्म सिटी में आयोजित लोक सेवा आयोगों के अध्यक्षों के राष्ट्रीय सम्मेलन के समापन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगे। 

यह सम्मेलन विभिन्न राज्यों के लोक सेवा आयोगों के अध्यक्षों को एक मंच पर लाने का एक महत्वपूर्ण प्रयास है, जहां प्रशासनिक सुधारों, चयन प्रक्रियाओं और सुशासन से जुड़े विषयों पर विचार-विमर्श किया जाता है।

Related News