apnikhabar.co.in

त्रिनिदाद और टोबैगो में ‘भारत को जानिए’ क्विज के विजेताओं से मिले प्रधानमंत्री 

July 4, 2025 · Editor

नई दिल्ली।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने त्रिनिदाद एवं टोबैगो में ‘भारत को जानिए’ क्विज के विजेता युवाओं शंकर रामजतन, निकोलस मराज और विन्स महतो से मुलाकात की।

श्री मोदी ने कहा कि इस क्विज में दुनिया भर से व्यापक भागीदारी हुई है तथा इसने भारत के साथ हमारे प्रवासी समुदाय के जुड़ाव को और गहरा किया है।

इस संबंध में प्रधानमंत्री ने एक्स पर पोस्ट किया;

“त्रिनिदाद और टोबैगो में ‘भारत को जानिए’ क्विज के विजेता युवाओं शंकर रामजतन, निकोलस मराज और विन्स महतो से मुलाकात हुई।

इस क्विज में दुनिया भर से व्यापक भागीदारी हुई है तथा इसने भारत के साथ हमारे प्रवासी समुदाय के जुड़ाव को और गहरा किया है।”

 

Related News