apnikhabar.co.in

राष्ट्रपति आज अंतरराष्ट्रीय संताल सम्मेलन में होंगी शामिल

March 7, 2026 · Editor

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु दो दिवसीय पश्चिम बंगाल दौरे पर हैं। आज राष्ट्रपति पश्चिम बंगाल के दार्जिलिंग में इंटरनेश्नल सांताल काउंसिल द्वारा आयोजित 9वें अंतरराष्ट्रीय संताल सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगी। 

इससे पहले बीते कल राष्ट्रपति ने दार्जिलिंग में वंदे मातरम की 150वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में दार्जिलिंग हिल फेस्टिवल का शुभारंभ किया और लोक भवन में रूट एंड रिदम्स प्रदर्शनी का उद्घाटन किया। 

इसके साथ ही उन्होंने आईआईटी खड़गपुर में महिला नेतृत्व और सशक्तिकरण पर आयोजित प्लेटिनम जुबली कार्यक्रम का वर्चुअल माध्यम से उद्घाटन भी किया। 

Related News