राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला पीरन का वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह 19 दिसंबर को बड़े धूमधाम के साथ मनाया जाएगा। पशु पालन विभाग के औषधि संयोजक हरिचंद शर्मा बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करेंगे। एसएमसी प्रधान नीरज ठाकुर ने बताया कि शैक्षणिक सत्र 2024-25 के दौरान शिक्षा, खेल, सांस्कृतिक और अन्य गतिविधियों में श्रेष्ठ स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया जाएगा। इस मौके पर स्कूली बच्चों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए जाएंगे। उन्होंने सभी अभिभावकों से अनुरोध किया है कि वार्षिक समारोह में भाग लेकर बच्चों का उत्साहवर्धन करें ।
भारत में सांसदों को नहीं है जलवायु परिवर्तन की चिंता?
– (अमिताभ पाण्डेय) इन दिनों सारी दुनिया के देश जलवायु परिवर्तन के दुष्प्रभाव से परेशान हैं। इस वैश्विक समस्या के समाधान को लेकर देश – दुनिया में लगातार चर्चा और…





