एमपीआरडीसी ने अधिसूचना के एक साल पहले से अवैध टोल वसूला

ApniKhabar

एमपीआरडीसी ने अधिसूचना के एक साल पहले से अवैध टोल वसूला

🌟 शासन अपने स्तर पर टोल नहीं वसूल सकता
🌟 एमपीआरडीसी ने 43 सड़कों पर कमाये 604 करोड़

भोपाल। क्या राज्य शासन के राजपत्र में अधिसूचना जारी होने से पहले टोल टैक्स कंपनी सड़क मार्ग पर टोल वसूली शुरू कर सकती है ?
ये सवाल इसलिए उठा है कि मध्यप्रदेश में ऐसा हो रहा है।

मध्यप्रदेश शासन के लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह ने कांग्रेस विधायक प्रताप ग्रेवाल के सवाल में जो जानकारी दी है वह बताती है कि राज्य में अनेक टोल टैक्स पर जनता से वसूली अधिसूचना जारी होने से पहले ही प्रारंभ हो गई।

मध्यप्रदेश सड़क विकास निगम ने राज्यपाल की अधिसूचना के 6 माह से एक साल पहले से नियमों के विपरीत गैर कानूनी टोल वसूलना प्रारंभ कर दिया है । यह आरोप विधायक प्रताप ग्रेवाल ने लगाया ।

श्री ग्रेवाल का कहना है कि इंडियन टोल एक्ट के तहत शासन अपने स्तर पर किसी भी सड़क पर टोल नहीं ले सकता है । सड़क जनता की संपत्ति है , तथा शासन ट्रस्टी है । ट्रस्टी उस संपत्ति से बेजा लाभ नहीं कमा सकता है । सुप्रीम कोर्ट ने मंदसौर पुलिया के टोल प्रकरण में आदेश दिया कि कोई भी निवेशक, लागत उस पर ब्याज तथा रखरखाव के अतिरिक्त टोल नहीं वसूल कर सकता है ।

लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह ने बताया कि भोपाल बायपास की अधिसूचना 8 दिसम्बर 2020 को‌ जारी हुई , टोल वसूली 12/12/2019, इंदौर उज्जैन की अधिसूचना 30 दिसंबर 2022 को जारी हुई ,‌ टोल वसूली 21/1/2022 , सागर दमोह की अधिसूचना सूचना 8 दिसंबर 21 को जारी हुई टोल‌ वसूली 28/2/21, भिंड गोपालपुरा की अधिसूचना 4 जनवरी 2022 को जारी हुई , टोल वसूली 19/3/21, गुना ईसागढ़ की अधिसूचना 10 अक्टूबर 2024 को जारी हुई , टोल वसूली 2/6/23 , महू घाटाबिल्लोद की अधिसूचना 24/12/21 को जारी हुई‌, टोल वसूली 28/2/21 , बीना खिमलासा की अधिसूचना 8 दिसंबर 2021 को जारी हुई , टोल वसूली 19/3/21 से प्रारंभ कर दी गई ।

लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह ने बताया कि मध्य प्रदेश सड़क विकास निगम 43 सड़कों पर पिछले 2/3 वर्षों में दिस‌ 2025 तक 1102.15 करोड़ रूपया टोल वसूल चुका है ।‌‌ रखरखाव व अन्य खर्च पर 498.49 करोड है‌ ।

विधायक श्री ग्रेवाल ने कहा कि एमपीआरडीसी द्वारा दिसंबर 2025 तक भोपाल बाईपास पर 284.33 करोड़ , इंदौर उज्जैन मार्ग पर 130.41 करोड़ , महू घाटाबिल्लौद पर 122.90 करोड़ तथा सागर दमोह मार्ग पर 95.59 करोड़‌ , कुल मिलाकर 633.94 करोड़ टोल वसूला‌‌ तथा रखरखाव पर 200.96 करोड़ खर्च किए ।

श्री ग्रेवाल ने कहा कि इन 43 सड़कों पर अवैध टोल वसूली से एमपीआरडीसी ने 603.66 करोड़ का शुद्ध लाभ प्राप्त किया ।

————- अमिताभ पाण्डेय

Editor

I am a journalist having over 25 years of experience in journalism. Having worked for several national dailies and as correspondent in All India Radio, I am currently working as a freelancer.

Related Posts

लागत से 6 गुना टोल वसूली पर सुप्रीम कोर्ट सख़्त

ApniKhabar

ApniKhabarनई दिल्ली । सुप्रीम कोर्ट ने पिटीशनर पारस सकलेचा की लेबड जावरा, जावरा नयागांव, टोल रोड पर लागत से कई गुना वसूली को लेकर‌ इन्दौर हाईकोर्ट द्वारा पिटीशन को खारिज…

विधानसभा में दिया गलत जवाब, लूट डकैती के आरोपियों को बचा रही पुलिस

ApniKhabar

ApniKhabarभोपाल। मुरैना जिले के जौरा विधानसभा क्षेत्र से विधायक पंकज उपाध्याय ने विधानसभा में गलत जानकारी देने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि लूट और डकैती के मामले में…