मेघायल: विस्फोट के बाद राहत और बचाव अभियान जारी, 18 की मौत

नई दिल्ली: मेघालय के पूर्वी जयंतिया हिल्स जिले में गुरुवार को एक अवैध कोयला खदान में विस्फोट होने से कम से कम 18 मजदूरों की मौत हो गई और कई अन्य के फंसे होने की आशंका है। पुलिस के मुताबिक यह घटना थांगस्कू इलाके में हुई। फिलहाल एनडीआरएफ की टीम राहत और बचाव अभियान में जुटी है।

ईस्ट जयंतिया हिल्स के पुलिस अधीक्षक विकास कुमार ने बताया कि घटना में घायल लोगों को इलाज के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में ले जाया गया है। अधिकारी मामले की जांच कर रहे हैं ताकि विस्फोट के सही कारण का पता लगाया जा सके और अवैध खदान चलाने वालों की पहचान हो सके।  राज्य के मुख्यमंत्री कोनराड संगमा, केंद्रीय गृह मंत्री और प्रधानमंत्री ने घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया है।

इधर, केंद्र सरकार ने राज्य को हर संभव सहायता का आश्वासन दिया है। वहीं प्रधानमंत्री ने मृतकों के परिजनों के लिए दो लाख रुपये और घायलों के लिए 50,000 रुपये की अनुग्रह राशि की घोषणा की है। प्रधानमंत्री कार्यालय ने एक पोस्ट में प्रधानमंत्री के हवाले से कहा कि मेघालय के पूर्वी जयंतिया हिल्स में हुई दुर्घटना से मैं व्यथित हूं। अपनों को खोने वालों के प्रति मेरी गहरी संवेदना है। घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं।

Editor

I am a journalist having over 25 years of experience in journalism. Having worked for several national dailies and as correspondent in All India Radio, I am currently working as a freelancer.

Related Posts

क़तर से 1100 भारतीय आज भारत रवाना

नई दिल्ली: क़तर में फंसे भारतीयों की घर वापसी तेज़ हो गई है। आज क़तर एयरवेज़ की उड़ानों से करीब 1100 भारतीय नई दिल्ली, मुंबई, कोच्चि और अन्य शहरों के…

अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया ने भरा जमानती बॉन्ड

नई दिल्ली दिल्ली आबकारी नीति मामले में आरोपमुक्त किए गए दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने शुक्रवार को राउज एवेन्यू स्थित सीबीआई की नामित…