apnikhabar.co.in

जोधपुर-पाली-मारवाड़ बनेगा सेमीकंडक्टर कॉरिडोर, नई नीति लागू

February 4, 2026 · Editor

जयपुर। राज्य सरकार ने जोधपुर-पाली-मारवाड़ और कंकाणी औद्योगिक क्षेत्रों को प्रायोरिटी सेमीकंडक्टर कॉरिडोर घोषित करने का निर्णय लिया है। इसके लिए नई राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी की पहल की गई है। सेमीकंडक्टर इकाइयां लगाने के इच्छुक निवेशकों को राजनिवेश पोर्टल के माध्यम से आवेदन करना होगा।

नीति की निगरानी के लिए स्टेट एम्पॉवर्ड कमेटी और स्टेट लेवल सेंक्शनिंग कमेटी गठित की जाएगी। निवेशकों को जमीन का आवंटन तेजी से किया जाएगा। साथ ही बिजली और पानी की सुविधाएं प्राथमिकता पर दी जाएंगी।

इसका उद्देश्य सेमीकंडक्टर की टेस्टिंग और पैकेजिंग के क्षेत्र में निवेश लाना है। इससे राज्य में रोजगार के नए अवसर मिलेंगे।

Related News