स्वास्थ्य में एआई का समझदारी से उपयोग बड़ा वरदान बन सकता है

ApniKhabar

आज नई दिल्‍ली में भारतीय उद्योग परिसंघ औषध और जीवन विज्ञान सम्‍मेलन को संबोधित करते हुए उन्‍होंने कहा कि जैव प्रौद्योगिकी और जीन थेरेपी परियोजनाओं में निजी क्षेत्र के साथ सरकार का मजबूत सहयोग रहा है।

विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्री डॉ. जितेन्‍द्र सिंह ने कहा है कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का विवेकपूर्ण उपयोग स्‍वास्‍थ्‍य देखभाल क्षेत्र के लिए वरदान साबित हो सकता है। आज नई दिल्‍ली में भारतीय उद्योग परिसंघ औषध और जीवन विज्ञान सम्‍मेलन को संबोधित करते हुए उन्‍होंने कहा कि जैव प्रौद्योगिकी और जीन थेरेपी परियोजनाओं में निजी क्षेत्र के साथ सरकार का मजबूत सहयोग रहा है। उन्‍होंने कहा कि एहतियाती स्‍वास्‍थ्‍य देखभाल सेवाओं के निर्यात से एक प्रमुख स्‍वास्‍थ्‍य सेवा प्रोवाइडर के रूप में भारत की स्थिति मजबूत हुई है। उन्‍होंने कहा कि भारत का औषधि बाजार तेजी से बढ़ा है और सरकार ने प्रौद्योगिकी परियोजनाओं की मदद के लिए अनुसंधान और विकास निधि की शुरुआत की है। इसके तहत स्‍वास्‍थ्‍य और कृषि, निजी कंपनियों को सीधे वित्‍त पोषण शामिल है।

Related Posts

 सही जवाब चाहते हैं कोयले से जुड़े सवाल

ApniKhabar

ApniKhabarभोपाल। मध्यप्रदेश पावर जनरेटिंग कंपनी लिमिटेड (MPPGCL) जबलपुर का ईंधन प्रबंधन विभाग सूचनाओं की जानकारी नहीं देना चाहता है। विभाग के वरिष्ठ अधिकारी जानकारी को देना नहीं चाहते हैं। यही…

अग्रवाल समाज का परिचय सम्मेलन पचोर में होगा 

ApniKhabar

ApniKhabarभोपाल। राजगढ़ जिले के प्रमुख व्यापारिक नगर पचोर में, आगामी 1 फरवरी 2026 रविवार को, एक दिवसीय “निःशुल्क अग्रवाल युवक युवती परिचय सम्मेलन” का आयोजन किया जा रहा है।‌  सम्मेलन…