राशन वितरण प्रणाली बेहतर हो : दिग्विजय सिंह

भोपाल। 

राज्यसभा सांसद एवं मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने प्रमुख सचिव, मध्यप्रदेश शासन, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग को एक पत्र लिखकर एकमुश्त राशन वितरण में गुणवत्ता, पारदर्शिता एवं निगरानी सुनिश्चित करने के लिए अनुरोध किया है।

इस पत्र में दिग्विजय सिंह ने बताया है कि मध्यप्रदेश शासन द्वारा मानसून को ध्यान में रखते हुए सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत जून, जुलाई एवं अगस्त 2025 माह का राशन एकमुश्त वितरित करने का निर्णय लिया गया है, जो सराहनीय है। इससे वर्षा ऋतु में राशन वितरण में संभावित समस्याओं के कारण हितग्राहियों को होने वाली परेशानियों से राहत मिलेगी।

श्री सिंह ने बताया है कि विगत वर्ष राशन वितरण के दौरान हरदा सहित अन्य जिलों में विभिन्न अनियमितताएँ सामने आई हैं, जिनमें खाद्यान्न की खराब गुणवत्ता, मात्रा में कटौती, समय पर वितरण न होना और सूचना की पारदर्शिता की कमी जैसी समस्याएँ शामिल हैं। हितग्राहियों को कई स्थानों पर सड़ा हुआ या गुणवत्ता विहीन खाद्यान्न प्राप्त हुआ, जिससे उन्हें भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।

पूर्व मुख्यमंत्री  ने प्रमुख सचिव, मध्यप्रदेश शासन, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग से अनुरोध किया है कि उक्त समस्याओं की पुनरावृत्ति रोकने और एकमुश्त राशन वितरण में गुणवत्ता, पारदर्शिता एवं निगरानी सुनिश्चित करने के लिए निम्नलिखित कदम उठाए जाएं:

  • वितरण से पूर्व खाद्यान्न की गुणवत्ता की जांच कराई जाए और स्वतंत्र निरीक्षकों को इस प्रक्रिया में सम्मिलित किया जाए।
  • उचित मूल्य दुकानों पर औचक निरीक्षण कर अनियमितताओं को रोका जाए।
  • हितग्राहियों को टोल-फ्री नंबर या मोबाइल ऐप के माध्यम से शिकायत दर्ज करने की सुविधा दी जाए।
  • ग्राम स्तर पर कोटवार, पंचायत सचिव एवं आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के माध्यम से राशन वितरण की जानकारी हितग्राहियों तक पहुँचाई जाए।
  • पूर्व में दोषी पाए गए दुकानदारों पर कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।
  • गरीब एवं जरूरतमंद नागरिकों को सरकारी योजनाओं का लाभ ईमानदारी एवं पारदर्शिता के साथ मिलना चाहिए।

– अमिताभ पाण्डेय

Editor

I am a journalist having over 25 years of experience in journalism. Having worked for several national dailies and as correspondent in All India Radio, I am currently working as a freelancer.

Related Posts

आजीविका मिशन के भ्रष्ट अफसरों को कौन बचा रहा है ?

भोपाल। मध्यप्रदेश ग्रामीण आजीविका मिशन में भ्रष्टाचार करने वाले अधिकारियों को बचाया जा रहा है। इस मामले में राज्य आर्थिक अपराध अनुसंधान संस्थान ई ओ डब्लू द्वारा प्रकरण दर्ज कर…

1win Casino Online Türkiye

1win Casino Online Türkiye ▶️ OYNAMAK Содержимое Hızlı Kayıt ve Güvenlik Kontrolleri Canlı Casino ve Slot Oyunları Seçimi Yüksek Ödeme Oranlarına Sahip Slotlar Para Yatırma, Çekme ve Bonus Kullanımı Bonus…

Leave a Reply