भारतीय पर्यटन विकास निगम की उत्कृष्ट सेवाएं: गजेंद्र सिंह शेखावत

ApniKhabar

पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा है कि भारतीय पर्यटन विकास निगम-आई.टी.डी.सी. ने उत्कृष्ट सेवाओं के साथ देश सेवा की है। उन्होंने यह बात कल नई दिल्ली में आई.टी.डी.सी. के 60 वर्ष और ‘द अशोक’ होटल के 70 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में आयोजित समारोह में कही।

उन्होंने आई.टी.डी.सी. को भारत के पर्यटन एवं आतिथ्य क्षेत्र के बहुआयामी विकास का इंजन बताया। उन्होंने कहा कि पर्यटन, अब केवल आतिथ्य तक ही सीमित नहीं है, बल्कि अनेक क्षेत्रों तक इसका विस्तार कर चुका है। श्री शेखावत ने दोनों संस्थाओं को उनकी दीर्घकालिक सेवाओं के लिए बधाई दी और कहा कि जनता के सहयोग से आई.टी.डी.सी. की सेवाओं पर लोगों का भरोसा और भी बढ़ेगा।

इस अवसर पर जनजातीय कार्य मंत्री जुअल ओराम ने बताया कि 1500 जनजातीय होमस्टे संचालकों को आतिथ्य मानकों, वित्तीय साक्षरता और डिजिटल संचालन का प्रशिक्षण दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि यह प्रशिक्षण सामुदायिक आजीविका के अवसरों को सशक्त बनाने में सहायक होगा। श्री ओराम ने कहा कि इस पहल का उद्देश्य कौशल विकास के माध्यम से स्थायी रोजगार सृजित करना और जनजातीय समुदायों को सशक्त बनाना है।

उन्होंने कहा कि आई.टी.डी.सी. और द अशोक अपनी समर्पित सेवाओं के माध्यम से देश के पर्यटन और आतिथ्य क्षेत्र को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं और दोनों संस्थानों को उनके बहुमूल्य योगदान के लिए बधाई दी।

इस दौरान, श्री ओराम और शेखावत ने कई पहलों का उद्घाटन किया और आई.टी.डी.सी. तथा जनजातीय कार्य मंत्रालय ने एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए। इस बीच, पर्यटन राज्य मंत्री सुरेश गोपी ने आई.टी.डी.सी. को उसकी हीरक जयंती पर वर्चुअल रूप से बधाई दी और निगम द्वारा प्रदान की जा रही सेवाओं की सराहना की।

Editor

I am a journalist having over 25 years of experience in journalism. Having worked for several national dailies and as correspondent in All India Radio, I am currently working as a freelancer.

Related Posts

रामलला के दर्शन को पहुंचे दिग्विजय सिंह

ApniKhabar

ApniKhabar अयोध्या। मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह जी ने आज अयोध्या पहुंचकर रामलला जी के दर्शन कर देश प्रदेश की खुशहाली की कामना की। वे हनुमान गढ़ी भी पहुंचे…

व्यापमं घोटाले में सुप्रीम कोर्ट का सीबीआई और राज्य शासन को आदेश

ApniKhabar

ApniKhabarनई दिल्ली।  सुप्रीम कोर्ट ने सीबीआई और राज्य शासन को आदेश दिया कि वह पूर्व विधायक और शिक्षाविद् पारस सकलेचा द्वारा व्यापम घोटाले पर की गई शिकायत संबंधी जांच और चार्जशीट…