जलवायु अनुकूल जीवनशैली और शहरी विकास पर सम्मेलन होगा

भोपाल।

” पर्यावरण अनुकूल जीवनशैली: जलवायु अनुकूल और टिकाऊ शहरी आवासों का निर्माण ” विषय पर राष्ट्रीय सम्मलेन का आयोजन भोपाल में किया जा रहा है। यह सम्मेलन 30 – 31मई 2026 को भोपाल में होगा।


इस सम्मेलन के पोस्टर और ब्रोशर विमोचन आज प्रधान मुख्य वन संरक्षक और वन बल प्रमुख मध्य प्रदेश, शुभरंजन सेन और सुदीप सिंह, भारतीय वन सेवा (सेवानिवृत), प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं मप्र राज्य जैवविविधता बोर्ड के मेंबर सेक्रेटरी ने किया।


सम्मेलन का आयोजन सोसाइटी ऑफ़ नेचर हीलर्स एंड कंज़र्वेटर्स (एसएनएचसी इंडिया) और मप्र राज्य जैवविविधता बोर्ड के संयुक्त प्रयास से किया जा रहा है।


दो दिवसीय इस सम्मलेन का आयोजन 30 और 31 मई 2026 को पर्यावरण नियोजन एवं समन्वय संस्थान एपको के परिसर में होगा।


यह राष्ट्रीय सम्मेलन शहरी जैव विविधता संरक्षण, पर्यावरण संरक्षण, जलवायु परिवर्तन, टिकाऊ शहरी विकास एवं पर्यावरण के लिए जीवनशैली (LiFE) जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर केंद्रित होगा।


इस अवसर पर मनोज अग्रवाल, भारतीय वन सेवा, पीसीसीएफ कैम्पा; एल. कृष्णमूर्ति, भारतीय वन सेवा, एपीसीसीएफ वन्यजीव; एवं विकास सिंह बघेल, संस्थापक एवं प्रधान संपादक, एसएनएचसी जर्नल सहित अनेक पर्यावरण प्रेमी उपस्थित रहेंगे।


इस संबंध में श्री बघेल ने बताया देश दुनिया में तेज़ी से बदलते जलवायु परिवर्तन के दौर में ऐसे सम्मेलन का विषय न केवल प्रासंगिक है, बल्कि अत्यंत आवश्यक भी है।

यह दो दिवसीय बौद्धिक आयोजन उन मुद्दों की गहरी समझ विकसित करने का प्रयास करता है, जो हमारे शहरों और जीवनशैली को अधिक पर्यावरण अनुकूल बनाने में सहायक होंगे।

उन्होंने कहा कि यह सम्मेलन जितना बाहरी पर्यावरण में बदलाव की बात करता है, उतना ही हमारे अपने जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाने की प्रेरणा भी देता है।


उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि इस सम्मेलन में पर्यावरण संरक्षण के प्रति रुचि रखते वाले सभी आयु वर्गों एवं विभिन्न पृष्ठभूमियों के लोग भाग लेंगे, इससे उभरने वाली समझ समग्र एवं व्यापक होगी।

– अमिताभ पाण्डेय

Editor

I am a journalist having over 25 years of experience in journalism. Having worked for several national dailies and as correspondent in All India Radio, I am currently working as a freelancer.

Related Posts

Roobet Casino – Alles, was Schweizer Spieler wissen müssen

Roobet Casino – Registrierung & KYC Roobet Casino – Bonus & Willkommensangebote Roobet Casino – Spielauswahl: Slots & Live Casino Roobet Casino – Zahlung­methoden & Auszahlungs­geschwindigkeit Roobet Casino – Mobile…

Play at Crypto Casino: Payment Methods Guide for Swedish Players

Practical Guide to Play at Crypto Casino – What Swedish Players Need to Know Swedish gamblers are looking for faster deposits, higher privacy and fresh bonuses. The rise of digital…