apnikhabar.co.in

सायबर पुलिस ने माना आलोक का सुझाव

July 8, 2026 · Editor

भोपाल।

सायबर क्राइम इन्वेस्टिगेशन एण्ड डिजिटल फाॅरेंसिक मैनेजमेंट सिस्टम को बेहतर बनाने के लिए आलोक जोशी द्वारा पुलिस को दिए गए सुझाव को अधिकारियों ने प्रशंसनीय बताया है। इस सुझाव पर सायबर पुलिस काम करेगी।


यहां यह बताना जरूरी है कि प्रतिभाशाली युवा आलोक ने कम्प्यूटर साइंस से बी टेक किया है और उन्होंने सायबर पुलिस के साथ हाल ही में अपनी इन्टर्नशिप सफलतापूर्वक पूरी की है।


इसके लिए उन्हें सायबर पुलिस के अधिकारी अतुल श्रीवास्तव का मार्गदर्शन मिला।


अपने सुझाव में आलोक ने बताया है कि अभी मध्यप्रदेश पुलिस की साइबर क्राइम संबंधी शिकायतों के लिए जो हेल्पलाइन है उसका नंबर 1930 है।


इसमें दो वेबसाइट हैं
1) 1930 crime registration
2) NCRP (नेशनल क्राईम रिर्पोटिंग पोर्टल)
अभी तक इसकी Excel रिपोर्ट मैन्युअल (manually)द्वारा बनाई जा रही है जिससे बहुत समय लगता है । इसके शिकायत करने वालों को असुविधा होती है।


इस असुविधा को खत्म करने के लिए आलोक जोशी ने
यह सुझाव दिया है कि ऑटोमेशन द्वारा संपूर्ण डाटा सीधा वेबसाइट से लेकर के उसकी अपने आप एक्सेल रिपोर्ट बनाई जाए जिस से समय की काफी बचत होगी और एक ही दिन में ज्यादा साइबर शिकायतें हल होंगी।


इस सुझाव को मध्यप्रदेश सायबर पुलिस के पुलिस अधीक्षक प्रणय नागवंशी ने महत्वपूर्ण बताते हुए प्रशंसा की है। श्री नागवंशी ने आलोक को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया है।


आलोक की इस सफलता पर सामाजिक संस्था आत्मीय सभा के सदस्यों,उनके मित्रों, परिवारजनों ने हर्ष व्यक्त करते हुए बधाई दी है।


श्री गौड़ ब्राह्मण समाज भोपाल की ओर से शीघ्र ही आयोजित होने वाले सावन उत्सव में प्रतिभाशाली युवा आलोक जोशी को सम्मानित किया जाएगा।

– अमिताभ पाण्डेय

Related News