अपने गिरेबान में झांके दिग्विजय सिंह पर आरोप लगाने वाले

सारंगपुर ( मध्यप्रदेश )

राजगढ़ जिले के वरिष्ठ कांग्रेसी नेताओं ने पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह पर कुछ कांग्रेसी नेताओं द्वारा लगाए गए आरोप की कड़ी निंदा की है।

जिले के कांग्रेस जनों का कहना है कि श्री सिंह कांग्रेस पार्टी के लिए निष्ठापूर्वक, समर्पित भावना के साथ जो कर सकते हैं , जो कर रहे हैं ऐसा करने वाले नेता अभी कांग्रेस में बहुत कम हैं।

श्री सिंह पार्टी के सबसे अंतिम पंक्ति में खड़े कार्यकर्ता की सबसे ज्यादा चिंता करते हैं, हमेशा उनके सुख-दुख में खड़े रहते हैं। अपनी तरफ से यथासंभव मदद करते हैं।

श्री सिंह ने विधायक, सांसद, मंत्री, मुख्यमंत्री रहते हुए आम आदमी की हमेशा मदद की है। उनके दरवाजे बिना किसी भेदभाव के सबकी मदद के लिए खुले रहते हैं। कोई भी व्यक्ति उनसे सीधे मिल सकता है। यह सिलसिला पिछले लगभग 40 वर्षों से लगातार चल रहा है।

लोगों की मदद के लिए फोन करना हो या पत्र लिखना हो श्री सिंह हमेशा तैयार रहते हैं और सबके काम करते हैं। उनके टेलीफोन से उनके पत्र से कितने बच्चों की पढ़ाई आसान हुई, कितने बच्चों को रोजगार मिला, कितने बीमारों का उपचार हुआ इसका कोई हिसाब नहीं है।

उक्त आशय का बयान जारी करते हुए मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी औद्योगिक प्रकोष्ठ के पूर्व महामंत्री हफीज खां मेवाती, पूर्व सांसद प्रतिनिधि शेख मुशर्रफ भांजा भाई, कांग्रेस सेवादल के वरिष्ठ नेता साजिद हुसैन काजी, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिला महामंत्री अंजुम खटानी , कांग्रेस कार्यकर्ता अखलाक मेव आरिफ मिर्जा, असलम बाबा ने कहा कि श्री सिंह कार्यकर्ताओं के लिए संकटमोचक का काम करते हैं।उनके जैसे जनप्रतिनिधि कांग्रेस में बहुत कम हैं।

अभी जो नेता श्री सिंह के कामकाज पर उंगली उठा रहे हैं पहले उन्हें खुद अपने बारे में विचार कर लेना चाहिए कि वह कांग्रेस के प्रति कितने वफादार हैं?

हाल ही में कांग्रेस के जिन दो नेताओं ने पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के बारे में अशोभनीय भाषा का इस्तेमाल किया है उनमें से एक नेता के सरपरस्त तो पार्टी छोड़कर भाजपा में चले गए हैं और वहां अपना वजूद तलाश रहे हैं।

जबकि दूसरे नेता को भाजपा ने अपनी पार्टी में लेने से ही इनकार कर दिया था।यह वही नेता हैं जिन्होंने अपने घर से कांग्रेस का झंडा उतार कर दूसरा झंडा लगा लिया था और इस झंडे से पता चला था कि वह भाजपा में जा रहे हैं तो उनके एक प्रमुख समर्थक और पूर्व मंत्री ने भी खुलेआम कहा था कि वह भी भाजपा में चले जाएंगे ।

जो लोग बार-बार भारतीय जनता पार्टी में जाने की बात करते हैं ऐसे नेताओं के समर्थक यदि पूर्व मुख्यमंत्री के कामकाज पर सवाल उठा रहे हैं तो उनको ऐसा करने का कोई हक नहीं है।ऐसे नेताओं को याद रखना चाहिए दिग्विजय सिंह ने जितने लोगों की मदद की है उतनी कितने नेता करते हैं ?

– अमिताभ पाण्डेय

Editor

I am a journalist having over 25 years of experience in journalism. Having worked for several national dailies and as correspondent in All India Radio, I am currently working as a freelancer.

Related Posts

लागत से 6 गुना अधिक वसूली कर चुकी है कंपनी, देवास भोपाल टोल रोड पर टोल वसूली बंद हो

भोपाल। मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय ने देवास भोपाल फोरलेन में फास्टैग के जरिए अधिक वसूल किए गए टोल को गलत ठहराया है। उच्च न्यायालय के एक्टिंग चीफ जस्टिस विवेक रूसिया…

Pelican Casino – bonusy, promocje i oferty specjalne

Pelican Casino – bonusy, promocje i oferty specjalne ▶️ GRAĆ Содержимое Witryna bonusowa – jak zdobyć dodatkowe pieniądze? Witryna bonusowa – co to jest? Jak zdobyć dodatkowe pieniądze w Pelican…