झाबुआ ।
जिले के थांदला नगर स्थित वाटर वर्क्स प्लांट में 3 अप्रैल 2026 को आरओ प्लांट से अचानक क्लोरीन गैस का रिसाव शुरू हो गया। इसके कारण थोड़े समय के लिये दहशत की स्थिति उत्पन्न हो गई।
हवा का रुख थांदला शहर की ऋतुराज कॉलोनी की तरफ होने से एवं समीप ही एमजी रोड़ पर जनता के आवाजाही कई लोगों को सांस लेने में परेशानी हुई। ऐसे लोगों को स्थानीय प्रशासन द्वारा तत्काल सिविल हॉस्पिटल पहुंचाया गया। जहां उनका उपचार हुआ।

स्थानीय प्रशासन के आला अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और स्थिति को नियंत्रण में किया। अब स्थिति सामान्य हो गई है। स्थानीय प्रशासन ने नगर की जनता से अपील की है कि नागरिक सावधान रहें।
घटना स्थल पर अनुविभागीय अधिकारी, तहसीलदार, एसडीओपी, थाना प्रभारी, मुख्य नगर पालिका अधिकारी, नगर परिषद इंजिनियर, स्वास्थ अधिकारी सहित नगर परिषद की टीम मौजूद थी।
– सुधीर शर्मा





