भोपाल- आयुष मंत्री श्री परमार ने चयनित NSS स्वयंसेवकों से मुलाकात की

ApniKhabar

भोपाल में राज्य के उच्च शिक्षा, तकनीकी शिक्षा और आयुष मंत्री इंदर सिंह परमार ने रविवार की शाम अपने निवास पर गणतंत्र दिवस परेड-2026 के लिए चयनित एनएसएस स्वयंसेवकों से मुलाकात की। इस अवसर पर मंत्री परमार ने स्वयंसेवकों को मेडल और शॉल प्रदान कर सम्मानित किया और उन्हें राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।

मंत्री परमार ने कहा कि युवाओं की ऊर्जा, अनुशासन और नेतृत्व क्षमता ही भारत को आगे बढ़ाने की सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने कहा कि एनएसएस स्वयंसेवकों का गणतंत्र दिवस परेड के लिए चयन होना उनके समर्पण, सेवा भावना और अनुशासन का प्रमाण है। यह अवसर न केवल स्वयंसेवकों के लिए गर्व का विषय है, बल्कि पूरे प्रदेश के लिए भी सम्मान की बात है।

मंत्री ने स्वयंसेवकों से समाज सेवा, राष्ट्रीय एकता और सामाजिक जागरूकता के कार्यों में निरंतर सक्रिय रहने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि एनएसएस के माध्यम से युवा देश की समस्याओं को समझते हैं और समाधान की दिशा में सकारात्मक भूमिका निभाते हैं। ऐसे कार्यक्रम युवाओं में आत्मविश्वास बढ़ाने के साथ-साथ उनमें जिम्मेदारी की भावना भी विकसित करते हैं।

कार्यक्रम के दौरान स्वयंसेवकों ने अपने अनुभव साझा किए और गणतंत्र दिवस परेड-2026 में भाग लेने को लेकर उत्साह व्यक्त किया। इस अवसर पर स्वयंसेवकों के परिजन और संबंधित संस्थानों के प्रतिनिधि भी उपस्थित रहे।

Editor

I am a journalist having over 25 years of experience in journalism. Having worked for several national dailies and as correspondent in All India Radio, I am currently working as a freelancer.

Related Posts

जल संरक्षण: पानी की तरह बहा बजट फिर भीं आंसू बहाते जलस्रोत

ApniKhabar

ApniKhabarछतरपुर , बुंदेलखंड। मध्यप्रदेश सरकार का दावा है इस अभियान के तहत कि पिछले दो साल में 3556 करोड़ खर्च कर 1.25 लाख से अधिक जल स्रोतो को साफ किया…

पोषण कार्यशाला के माध्यम से कुपोषण के विरुद्ध सामूहिक पहल

ApniKhabar

ApniKhabarमुरैना कलेक्टर लोकेश कुमार जांगिड़ के मार्गदर्शन एवं जिला कार्यक्रम अधिकारी के सहयोग से महिला एवं बाल विकास विभाग तथा अंतरा फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में पोषण कार्यशाला एवं व्यंजन…