असम: 7 अवैध प्रवासियों को वापस भेजा गया बांग्लादेश

ApniKhabar

असम के कछार जिले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 7 अवैध प्रवासियों को बांग्लादेश वापस भेज दिया है। ये सभी प्रवासी राज्य में अवैध रूप से रह रहे थे। मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स के जरिए इसकी जानकारी दी।

मुख्यमंत्री ने बताया कि इन अवैध प्रवासियों को असम के श्रीभूमि जिले के रास्ते बांग्लादेश भेजा गया। उन्होंने इस कड़ी कार्रवाई के लिए असम पुलिस की सराहना की। हिमंता बिस्वा सरमा ने कहा कि राज्य में अवैध घुसपैठ के खिलाफ सख्त अभियान जारी रहेगा।

सीमावर्ती इलाकों में सुरक्षा बल पूरी तरह सतर्क हैं और किसी भी तरह की घुसपैठ को रोकने के लिए चौकसी बढ़ा दी गई है। मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि हाल के दिनों में सुरक्षा बलों ने अवैध घुसपैठ की कई कोशिशों को नाकाम किया है और आगे भी ऐसी कार्रवाई जारी रहेगी।

Related Posts

फिट इंडिया, संडे ऑन साइकिल का आयोजन MANIT में होगा 

ApniKhabar

ApniKhabarभोपाल ।           आगामी 11 जनवरी को सुबह 6 बजे भोपाल के मौलाना आज़ाद नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी परिसर ( मैनिट) में फिट इंडिया संडे ऑन…

अनुभूति मेलोडी फॉरएवर : एक शाम सदाबहार गीतों के नाम 

ApniKhabar

ApniKhabarभोपाल । संगीत प्रेमियों के लिए एक खास अवसर लेकर आ रहा है अनुभूति मेलोडी फॉरएवर।  इस संस्था द्वारा शनिवार, 10 जनवरी 2026 को शाम 7 बजे से कैंपियन स्कूल…