apnikhabar.co.in

अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया ने भरा जमानती बॉन्ड

March 14, 2026 · Editor

नई दिल्ली

दिल्ली आबकारी नीति मामले में आरोपमुक्त किए गए दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने शुक्रवार को राउज एवेन्यू स्थित सीबीआई की नामित विशेष अदालत में 50-50 हजार रुपये का जमानती बॉन्ड भरा।

दरअसल, जब किसी आरोपी को अदालत द्वारा बरी या आरोपमुक्त किया जाता है, तो अदालत उससे जमानती बॉन्ड भरने को कहती है। इसका उद्देश्य यह सुनिश्चित करना होता है कि यदि जांच एजेंसी इस फैसले के खिलाफ उच्च अदालत में अपील करती है, तो संबंधित आरोपी अदालत के समक्ष पेश हो सके।

Related News