apnikhabar.co.in

अगले साल तक सभी सरकारी सेवाओं को ऑनलाईन करने का लक्ष्य : मुख्य सचिव

February 13, 2026 · Editor

जयपुर, 13 फरवरी। प्रदेश में जन केंद्रित सुशासन का मॉडल विकसित किया जाएगा। इसे भ्रष्टाचार के प्रति जीरो टोलरेंस वाला और अधिक पारदर्शी तथा जवाब देह बनाया जाएगा। मुख्य सचिव वी श्री निवास ने बीते गुरुवार को जयपुर मे विकसित राजस्थान / 2047 के विजन के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए गठित सेक्टोरल ग्रुप ऑफ सेकेट्रीज की बैठक ली। बैठक में शासन व्यवस्था को और बेहतर बनाने पर चर्चा की गई। मुख्य सचिव ने कहा की अगले साल तक राज्य की सभी सरकारी सेवाओं को ऑनलाईन करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

Related News