हिमाचल के विकास में केंद्र का पूरा सहयोग: मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत

ApniKhabar

केंद्रीय संस्कृति और पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा है कि केंद्र सरकार हिमाचल प्रदेश के समग्र विकास के लिए हर संभव सहयोग दे रही है। शिमला में आज उन्होंने कहा कि केंद्रीय बजट सतत विकास और समावेशी विकास के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

केंद्रीय संस्कृति और पर्यटन मंत्री शेखावत ने कहा कि भाजपा के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार ने हिमाचल प्रदेश का विशेष दर्जा बहाल कर दिया है। उन्होंने कहा कि केंद्रीय बजट 2026-27 का उद्देश्य विकसित भारत का निर्माण और समाज के सभी वर्गों तथा देश के सभी क्षेत्रों में संतुलित और सतत विकास सुनिश्चित करना है।

केंद्रीय मंत्री ने राज्यों में वित्तीय अनुशासन की आवश्यकता पर भी बल दिया। उन्होंने कहा कि राजकोषीय विवेक का पालन न करने के कारण कई राज्यों पर ऋण का बोझ बढ़ रहा है।

संस्कृति मंत्री ने शिमला स्थित राज्य भाजपा मुख्यालय में आयोजित एक बौद्धिक संगोष्ठी में भी भाग लिया। केंद्रीय बजट पर उन्होंने कहा कि इस वर्ष के बजट में रोजगार सृजन और स्वरोजगार को बढ़ावा देने पर विशेष जोर दिया गया है। केंद्रीय संस्कृति और पर्यटन मंत्री शेखावत ने कहा कि बजट से समावेशी विकास को और मजबूती मिलेगी, रोजगार के अवसरों और आर्थिक स्थिरता को बढ़ावा मिलेगा।

Editor

I am a journalist having over 25 years of experience in journalism. Having worked for several national dailies and as correspondent in All India Radio, I am currently working as a freelancer.

Related Posts

रिकांगपिओ में तीन दिवसीय जनगणना–2027 प्रशिक्षण शिविर का समापन

ApniKhabar

ApniKhabar किन्नौर, ‌हिमाचल प्रदेश उपायुक्त किन्नौर ‌डॉ. अमित कुमार शर्मा ने आज ‌तीन दिवसीय जनगणना-2027 के प्रथम चरण ‌के ‌प्रशिक्षण शिविर के समापन अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की।…

सतपुड़ा टाइगर रिजर्व को यूनेस्को सूची में शामिल कराने हुई कार्यशाला

ApniKhabar

ApniKhabarभोपाल वन्य जीव संस्थान देहरादून द्वारा ग्रेट हिमालयन नेशनल पार्क कंज़र्वेशन एरिया (जीएचएनपीसीए), साईरोपा कुल्लू (हिमाचल प्रदेश) में 2 दिवसीय परामर्श कार्यशाला का आयोजन 15–16 मार्च को किया गया। कार्यशाला…