सेब व कीवी उत्पादन प्रशिक्षण के लिए कृषकों का दल हिमाचल रवाना

कृषि मंत्री गणेश जोशी ने कैंप कार्यालय से जिला योजना के अंतर्गत देहरादून के 28 कृषकों के दल और दो उद्यान कार्मिकों को पांच दिवसीय सेब एवं कीवी उत्पादन प्रशिक्षण के लिए डॉ. वाईएस परमार कृषि एवं वानिकी विश्वविद्यालय, हिमाचल प्रदेश के लिए हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर कृषि मंत्री ने कहा कि प्रदेश में सेब और कीवी जैसी उच्च मूल्य वाली फसलों की अपार संभावनाएं हैं। ऐसे प्रशिक्षण कार्यक्रमों से कृषकों को आधुनिक तकनीक, उन्नत किस्मों, पौध संरक्षण एवं विपणन की जानकारी प्राप्त होगी, जिससे उनकी आय में वृद्धि होगी। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार कृषकों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए निरंतर प्रयासरत है।

Editor

I am a journalist having over 25 years of experience in journalism. Having worked for several national dailies and as correspondent in All India Radio, I am currently working as a freelancer.

Related Posts

निर्भीक, निर्मोही, निराले: श्री चन्द्रहास गुरुजी

” तन समर्पित – मन समर्पित और यह जीवन समर्पित,चाहता हूं देश की धरती तुझे कुछ और भी दूं “इस विचारधारा को जीते हुए विपरीत परिस्थितियों के बीच अपने संकल्प…

सायबर पुलिस ने माना आलोक का सुझाव

भोपाल। सायबर क्राइम इन्वेस्टिगेशन एण्ड डिजिटल फाॅरेंसिक मैनेजमेंट सिस्टम को बेहतर बनाने के लिए आलोक जोशी द्वारा पुलिस को दिए गए सुझाव को अधिकारियों ने प्रशंसनीय बताया है। इस सुझाव…