रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध विराम के लिए दूसरे दौर की बातचीत आज अबू धाबी में शुरू होगी। यूक्रेन, रूस और अमरीका के प्रतिनिधि इसमें शामिल होंगे।
यूक्रेन के प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व राष्ट्रीय सुरक्षा और रक्षा परिषद के सचिव रुस्तम उमरोफ करेंगे जबकि रूस का प्रतिनिधित्व विदेशी सैन्य खुफिया संगठन-जी.आर.यू के निदेशक इगोर कोस्त्युकोफ के नेतृत्व वाला दल करेगा।
हालांकि इगोर कोस्त्युकोव पर युद्ध में उनकी भूमिका के लिए पश्चिमी देशों ने प्रतिबंध लगा रखे हैं। क्रेमलिन ने पुष्टि की है कि उसके प्रतिनिधिमंडल में कोई बदलाव नहीं होगा और वार्ता गुरुवार तक जारी रहेगी।
बैठक से पहले, रूस के हमलों में यूक्रेन के ऊर्जा क्षेत्र से जुडे बुनियादी ढांचे को नुकसान पहुंचा है। स्थानीय अधिकारियों के अनुसार यूक्रेन के निप्रोपेत्रोव्स्क क्षेत्र में रूस के ड्रोन हमले में दो लोगों की मौत हो गई।







