रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध विराम के लिए दूसरे दौर की बातचीत अबू धाबी में होगी शुरू

ApniKhabar

रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध विराम के लिए दूसरे दौर की बातचीत आज अबू धाबी में शुरू होगी। यूक्रेन, रूस और अमरीका के प्रतिनिधि इसमें शामिल होंगे।

यूक्रेन के प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व राष्ट्रीय सुरक्षा और रक्षा परिषद के सचिव रुस्तम उमरोफ करेंगे जबकि रूस का प्रतिनिधित्व विदेशी सैन्‍य खुफिया संगठन-जी.आर.यू के निदेशक इगोर कोस्त्युकोफ के नेतृत्व वाला दल करेगा।

हालांकि इगोर कोस्त्युकोव पर युद्ध में उनकी भूमिका के लिए पश्चिमी देशों ने प्रतिबंध लगा रखे हैं। क्रेमलिन ने पुष्टि की है कि उसके प्रतिनिधिमंडल में कोई बदलाव नहीं होगा और वार्ता गुरुवार तक जारी रहेगी।

बैठक से पहले, रूस के हमलों में यूक्रेन के ऊर्जा क्षेत्र से जुडे बुनियादी ढांचे को नुकसान पहुंचा है। स्थानीय अधिकारियों के अनुसार यूक्रेन के निप्रोपेत्रोव्स्क क्षेत्र में रूस के ड्रोन हमले में दो लोगों की मौत हो गई।

Related Posts

बांग्लादेश में नई सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला होंगे शामिल

ApniKhabar

ApniKhabarलोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला इस महीने की 17 तारीख को ढाका में बांग्लादेश नेशनलिस्‍ट पार्टी के अध्यक्ष तारिक रहमान के नेतृत्व में नव निर्वाचित बांग्लादेश सरकार के शपथ ग्रहण समारोह…

भारत-अमरीका व्यापार समझौते में किसानों के हितों की पूरी तरह से रक्षा – मंत्री पीयूष गोयल

ApniKhabar

ApniKhabarवाणिज्‍य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा है कि भारत अकेला ऐसा देश है जिसने ऑस्‍ट्रेलिया, न्‍यूजीलैंड, ब्रिटेन, यूरोपीय संघ, आइसलैंड, नार्वे, स्विट्जरलैंड, लिकटेंस्टाइन और अमरीका के साथ मुक्‍त…