न्यू मीडिया पुरस्कार से सम्मानित होंगे राकेश 

ApniKhabar

भोपाल। 

स्वतंत्र पत्रकार और सामाजिक विषयों पर सक्रिय राकेश कुमार मालवीय को प्रथम मनोज पाठक न्यू मीडिया पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। 

यह पुरस्कार प्रतिष्ठित माधवराव सप्रे संग्रहालय की ओर से दिया जा रहा है। 21 जून 2025 को संग्रहालय में आयोजित अलंकरण समारोह में यह पुरस्कार राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश और भारतीय प्रेस परिषद के सदस्य प्रकाश दुबे प्रदान करेंगे।

 इस मौके पर माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विवि के कुलगुरु विजय मनोहर तिवारी का व्याख्यान होगा। कार्यक्रम में पत्रकार, सामाजिक कार्यकर्ता सहित अन्य विशिष्टजन भी उपस्थित रहेंगे।

– अमिताभ पाण्डेय

  • Related Posts

    भागवत कथा और यज्ञ में हो रही भक्तिरस वर्षा 

    ApniKhabar

    ApniKhabarभोपाल। भोपाल के एयरपोर्ट रोड स्थित मनुआभान टेकरी स्थित दण्डी सेवा आश्रम मंदिर पर इन दिनों श्रीमद भागवत कथा और शिवशक्ति यज्ञ का आयोजन हो रहा है।  यज्ञ की पूर्ण…

    दुनिया में अब ज़िम्मेदारी आधारित विकास मॉडल जरुरी 

    ApniKhabar

    ApniKhabar आज विश्व एक ऐसे मोड़ पर खड़ा है जहाँ आर्थिक अस्थिरता, व्यापार युद्ध, जलवायु संकट और सामाजिक असमानता एक साथ गहराते जा रहे हैं। इसी पृष्ठभूमि में रिस्पांसिबल नेशंस इंडेक्स…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *