नरेन्‍द्र मोदी के आवास पर एनडीए के सांसदों के लिए रात्रि भोज का आयोजन

ApniKhabar

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी आज अपने सरकारी आवास पर एनडीए के सभी सांसदों के लिए विशेष रात्रि भोज का आयोजन कर रहे हैं। बिहार चुनाव में जीत के बाद एनडीए की यह पहली बड़ी बैठक है। सूत्रों के अनुसार, रात्रिभोज बैठक का उद्देश्य गठबंधन सहयोगियों के बीच विचारों के खुले और रचनात्मक विचार विमर्श के लिए एक मंच तैयार करना है।

उम्मीद है कि इससे प्रधानमंत्री को विधायी प्राथमिकताओं पर चर्चा करने, संसद के चल रहे शीतकालीन सत्र के लिए सरकार के व्यापक एजेंडे की समीक्षा करने और एनडीए के सामूहिक राजनीतिक कार्ययोजना को मजबूत करने का अवसर मिलेगा।

गठबंधन के सभी घटक दलों के वरिष्ठ मंत्री, सदन के नेता और सांसद इस वार्ता में भाग ले रहे हैं। चर्चा में पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु और असम सहित पांच राज्यों में आगामी विधानसभा चुनावों के लिए तैयारियों की रणनीतियों पर भी विचार-विमर्श हो सकता है।

Related Posts

Indian Air Force अग्निवीर वायु भर्ती: आयु सीमा 22 वर्ष, आवेदन 10 मार्च तक

ApniKhabar

ApniKhabarभारतीय वायुसेना में अग्निवीर वायु पदों की भर्ती के लिए आयु सीमा में छूट के साथ ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया कल से फिर शुरु हो गई है। वायु सैनिक चयन केंद्र…

नितिन नवीन को BJP ने बनाया राज्यसभा उम्मीदवार, लिस्ट जारी

ApniKhabar

ApniKhabarनई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन बिहार से राज्यसभा चुनाव के लिए पार्टी के उम्मीदवार बनाए गए हैं। पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति ने 6 राज्यों…