जयपुर टाइगर फेस्टिवल की शुरूआत गुरुवार से

ApniKhabar

जयपुर : राजधानी के जवाहर कला केंद्र में गुरुवार से जयपुर टाइगर फेस्टिवल आयोजित किया जाएगा। राजस्थान हेरिटेज, आर्ट एंड कल्चरल फाउंडेशन की ओर से जवाहर कला केन्द्र की सहभागिता में यह आयोजन 14 दिसंबर चलेगा। राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े गुरुवार को फेस्टिवल का उद्घाटन करेंगे। चार दिवसीय 7वें जयपुर टाइगर फेस्टिवल में सुबह 10 बजे से रात 9 बजे तक फोटो-स्केच प्रदर्शनी, वर्चुअल शो, स्टोरी टेलिंग, पंचतंत्र कथाएं, साहित्यिक संवाद, सांस्कृतिक प्रस्तुतियां और ओपन स्टेज सहित कई विशेष सत्र आयोजित किए जाएंगे। फेस्टिवल में न केवल कला, संगीत और लोक परंपरा का खूबसूरत संगम होगा, बल्कि बाघ संरक्षण, एथिकल सफारी, प्रकृति-प्रेम और जिम्मेदार पर्यटन जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर आधारित विशेष चर्चाएं भी होंगी। वन्यजीव संरक्षण के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वाली हस्तियों और प्रतिभागियों को सम्मानित भी किया जाएगा।

Editor

I am a journalist having over 25 years of experience in journalism. Having worked for several national dailies and as correspondent in All India Radio, I am currently working as a freelancer.

Related Posts

मध्यप्रदेश में घरेलू गैस की कोई कमी नहीं : मुख्य सचिव 

ApniKhabar

ApniKhabar भोपाल। मध्यप्रदेश में घरेलू रसोई गैस सहित पीएनजी और सीएनजी की कोई कमी नहीं है और उपभोक्ताओं को निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित की जा रही है।  यह बात राज्य के…

टी.आई.टी. कॉलेज में ‘प्लेसमेंट डे’ समारोहपूर्वक मना

ApniKhabar

ApniKhabarराज्यपाल श्री पटेल ने मंगलवार को स्वशासी संस्थान टेक्नोक्रेट्स ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस (टी.आई.टी.) के वार्षिक ‘प्लेसमेंट डे’ समारोह को संबोधित किया। राज्यपाल श्री पटेल ने दीप प्रज्ज्वलन कर कार्यक्रम का…