माय भारत केंद्र की ओर से जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिता का आयोजन

ApniKhabar

सवाईमाधोपुर : शहर में मंगलवार को युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के माय भारत केंद्र की ओर से जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिता का आयोजन दशहरा मैदान में किया गया। प्रतियोगिता में चारों ब्लॉक स्तरीय प्रतियोगिताओ के विजेता प्रतिभागियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता में पुरुष वर्ग में कबड्डी में प्रथम स्थान पर गंगापुर सिटी की टीम रही। महिला वर्ग में रस्साकसी में प्रथम विजेता गंगापुर सिटी की टीम रही। इसके अलावा दोनों वर्गों में 100 मीटर रेस लंबी कूद प्रतियोगिताएं आयोजित की गई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जिला कलेक्टर कानाराम ने युवाओं को अधिक से अधिक संख्या में इस तरह की प्रतियोगिता में सहभागिता के लिए प्रेरित किया तथा भारत सरकार के फिट इंडिया अभियान का संदेश “फिटनेस का डोज आधा घंटा रोज” जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। भाग लेने वाले समस्त युवाओं को शील्ड और माय भारत टी शर्ट प्रदान कर सम्मानित किया।

Related Posts

दुनिया में अब ज़िम्मेदारी आधारित विकास मॉडल जरुरी 

ApniKhabar

ApniKhabar आज विश्व एक ऐसे मोड़ पर खड़ा है जहाँ आर्थिक अस्थिरता, व्यापार युद्ध, जलवायु संकट और सामाजिक असमानता एक साथ गहराते जा रहे हैं। इसी पृष्ठभूमि में रिस्पांसिबल नेशंस इंडेक्स…

 सही जवाब चाहते हैं कोयले से जुड़े सवाल

ApniKhabar

ApniKhabarभोपाल। मध्यप्रदेश पावर जनरेटिंग कंपनी लिमिटेड (MPPGCL) जबलपुर का ईंधन प्रबंधन विभाग सूचनाओं की जानकारी नहीं देना चाहता है। विभाग के वरिष्ठ अधिकारी जानकारी को देना नहीं चाहते हैं। यही…