इज्तिमा में आए मेहमानों को सोशल मीडिया से दी सुविधाओं की जानकारी

ApniKhabar

भोपाल ।

दुनियाभर में अमन-चैन, अखलाक – मुहब्बत, भाईचारे का पैगाम पहुंचाने के लिए मशहूर इज्तिमा का आज 17 नवम्बर 2025 को समापन हो गया। इज्तिमा के आयोजन का यह 78 वां साल था ।

आलमी तब्लिगी इज्तिमा आज दुआ-ए-ख़ास के साथ कामयाब हुआ। चार दिन के इस आयोजन में देश- विदेश के जमातों ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया। आयोजन में धार्मिक उलेमाओ ने सभी से सच्चाई के रास्ते पर चलने की अपील की। 

आयोजकों का कहना है की इस बार इज्तिमा को कामयाब करने में अहम किरदार भोपाल के वॉलंटियर्स का रहा जिन्होंने बाहर आने वाले मुसाफिरों की सुविधाओं के लिए लगातार मेहनत की । मुसाफिरों को आने – जाने, खाने – पीने, ठहरने के लिए खास इंतजाम किए गए। 

इसके साथ ही सोशल मीडिया के माध्यम से भी मुसाफिरों की सहूलियत का खास खयाल रखा गया। इस काम के लिए फेसबुक, व्हाट्स एप, टि्वटर, लिंक्ड इन, इन्स्टाग्राम सहित सोशल मीडिया पर नौजवान साथियों ने काबिले तारीफ काम किया। 

इसके कारण सोशल मीडिया मुसाफिरों तक उपयोगी सूचनाओं को पहुंचाने का बेहतरीन जरिया साबित हुआ। इज्तिमा के दौरान जो युवा सोशल मीडिया पर मुसाफिरों के मददगार बने उनमें से एक युवा आमिर रज़ाक भी हैं। 

भोपाल के रहने वाले आमिर रज़ाक़ ने बताया कि उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पेज Explore.with_aamir के ज़रिये इज्तिमा की सही जानकारी वीडियो बना कर बाहर से आने वाले मेहमानों को दी ताकि उन्हें भोपाल आ कर कोई परेशानी का सामना नहीं करना पड़े। इसके साथ ही साथ मैसेज के ज़रिए भी मेहमानों की परेशानी सुलझाई।‌

सोशल मीडिया पर मुसाफिरों की सहूलियत के लिए शुरू किए गए इस काम की खूब तारीफ की जा रही है।

– अमिताभ पाण्डेय

 

Editor

I am a journalist having over 25 years of experience in journalism. Having worked for several national dailies and as correspondent in All India Radio, I am currently working as a freelancer.

Related Posts

क़तर से 1100 भारतीय आज भारत रवाना

ApniKhabar

ApniKhabarनई दिल्ली: क़तर में फंसे भारतीयों की घर वापसी तेज़ हो गई है। आज क़तर एयरवेज़ की उड़ानों से करीब 1100 भारतीय नई दिल्ली, मुंबई, कोच्चि और अन्य शहरों के…

आ रही है सलमान खान की नई फिल्म मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस

ApniKhabar

ApniKhabar मुम्बई। सलमान खान फिल्म्स की आगामी फिल्म ‘बैटल ऑफ गलवान’ का नाम बदला गया है। अब यह फिल्म ‘मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस’ के नाम से आएगी। सलमान…