आकाशवाणी आए केंद्रीय मंत्री मुरुगन , किया परिसर निरीक्षण

ApniKhabar

भोपाल। 

केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण राज्य मंत्री डॉ. एल. मुरुगन ने आज 6 नवम्बर को आकाशवाणी भोपाल का दौरा किया ।

उन्होंने कार्यालय परिसर में विभिन्न विभागों का निरीक्षण किया। श्री मुरुगन ने कार्यक्रम, अभियांत्रिकी तथा प्रशासन अनुभागों का निरीक्षण किया और सभी व्यवस्थाओं पर संतोष एवं प्रसन्नता व्यक्त की। उन्होंने आकाशवाणी में अधिकांश कार्यों को डिजिटल स्वरूप में परिवर्तित करने के निर्देश दिए।

 केंद्रीय मंत्री ने आवश्यक दस्तावेजों के सुरक्षित संरक्षण हेतु अलग स्टोर रूम बनाने का सुझाव दिया।

इस अवसर पर कार्यालय प्रमुख एवं उप महानिदेशक (इंजीनियरिंग) यशवंत चिवंडे ने अवगत कराया कि पुराने इलेक्ट्रॉनिक उपकरण, स्टेशनरी और फर्नीचर आदि की नीलामी प्रक्रिया पूर्ण हो चुकी है, जिससे कार्यालय परिसर में पर्याप्त स्थान स्वच्छ और रिक्त हो गया है।

दौरे के दौरान कार्यक्रम प्रमुख राजेश भट, सेल्स प्रमुख आनंद सिंह उद्दे, संयुक्त निदेशक (समाचार) श्रीमती पूजा वर्धन सहित आकाशवाणी के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे |

– अमिताभ पाण्डेय

 

Editor

I am a journalist having over 25 years of experience in journalism. Having worked for several national dailies and as correspondent in All India Radio, I am currently working as a freelancer.

Related Posts

लागत से 6 गुना टोल वसूली पर सुप्रीम कोर्ट सख़्त

ApniKhabar

ApniKhabarनई दिल्ली । सुप्रीम कोर्ट ने पिटीशनर पारस सकलेचा की लेबड जावरा, जावरा नयागांव, टोल रोड पर लागत से कई गुना वसूली को लेकर‌ इन्दौर हाईकोर्ट द्वारा पिटीशन को खारिज…

विधानसभा में दिया गलत जवाब, लूट डकैती के आरोपियों को बचा रही पुलिस

ApniKhabar

ApniKhabarभोपाल। मुरैना जिले के जौरा विधानसभा क्षेत्र से विधायक पंकज उपाध्याय ने विधानसभा में गलत जानकारी देने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि लूट और डकैती के मामले में…