चमत्कारी महादेव मंदिर में भक्त कर रहे 51 हजार पार्थिव शिवलिंग का निर्माण

ApniKhabar

भोपाल। 

सावन मास में देवाधिदेव महादेव की पूजा, आराधना के कार्यक्रम लगातार चल रहे हैं। भोपाल के पिपलानी क्षेत्र में कल्पना नगर स्थित चमत्कारी महादेव मंदिर में भजन, पूजन में प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हो रहे हैं। 

इस बारे में चमत्कारी महादेव मंदिर भक्त मंडल के वरिष्ठ सदस्य प्रियेश बजाज ने बताया है कि इस वर्ष भी श्रावण माह के पावन अवसर पर 51 हजार पार्थिव शिवलिंग का निर्माण किया जा रहा है। 

इसके साथ ही सावन सोमवार के अवसर पर 4 अगस्त 2025 को छप्पन भोग प्रभु सेवा में लगाया जाएगा । हवन, अभिषेक, पूजन के बाद महाआरती की जाएगी । इस आयोजन में अधिक से अधिक संख्या में भक्तों से आने और धर्मलाभ लेने का अनुरोध किया गया है। 

श्री बजाज ने बताया कि लगातार पार्थिव शिवलिंग बनाने का यह तीसरा वर्ष है । अगले वर्ष एक लाख पार्थिव शिवलिंग का निर्माण किया जाएगा। 

– अमिताभ पाण्डेय

Related Posts

फिट इंडिया, संडे ऑन साइकिल का आयोजन MANIT में होगा 

ApniKhabar

ApniKhabarभोपाल ।           आगामी 11 जनवरी को सुबह 6 बजे भोपाल के मौलाना आज़ाद नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी परिसर ( मैनिट) में फिट इंडिया संडे ऑन…

अनुभूति मेलोडी फॉरएवर : एक शाम सदाबहार गीतों के नाम 

ApniKhabar

ApniKhabarभोपाल । संगीत प्रेमियों के लिए एक खास अवसर लेकर आ रहा है अनुभूति मेलोडी फॉरएवर।  इस संस्था द्वारा शनिवार, 10 जनवरी 2026 को शाम 7 बजे से कैंपियन स्कूल…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *