उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने प्रधानमंत्री मोदी के प्रवासी समुदाय के लिए संबोधन की सराहना की

ApniKhabar

उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने कहा है कि मलेशिया की राजधानी कुआलालंपुर में प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी का प्रवासी समुदाय के लिए संबोधन दोनों देशों के बीच गहरे ऐतिहासिक और सांस्कृतिक संबंधों को दर्शाता है। एक सोशल मीडिया पोस्ट में उन्होंने कहा कि मलेशिया में प्रवासी समुदाय दोनों देशों के बीच एक जीवंत सेतु के रूप में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। 

उपराष्ट्रपति ने प्रधानमंत्री के तमिल विरासत का सम्मान करने वाले कथन की सराहना की और तिरुवल्लुवर केंद्र की स्थापना की घोषणा का स्वागत किया। यह भारत की सभ्यतागत विरासत को बढ़ावा देने की दृढ़ प्रतिबद्धता को दर्शाता है। श्री राधाकृष्णन ने कहा कि इस तरह की पहल सांस्कृतिक संबंधों को मजबूत करने के साथ ही हमारी समृद्ध विरासत को विश्व स्तर पर फैलाती है।

Editor

I am a journalist having over 25 years of experience in journalism. Having worked for several national dailies and as correspondent in All India Radio, I am currently working as a freelancer.

Related Posts

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने माल परिवहन का कीर्तिमान स्थापित किया

ApniKhabar

ApniKhabarदक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने चालू वित्तीय वर्ष में माल परिवहन के क्षेत्र में बीते उन्नीस मार्च को ढाई सौ मिलियन टन फ्रेट लोडिंग का आंकड़ा पार कर नया कीर्तिमान…

राष्ट्रपति मुर्मु का तीन दिवसीय उत्तर प्रदेश दौरा संपन्न

ApniKhabar

ApniKhabarनई दिल्ली: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का तीन दिवसीय उत्तर प्रदेश दौरा आज संपन्न हो गया। दौरे के अंतिम दिन उन्होंने गोवर्धन में पूजा-अर्चना की और प्रसिद्ध परिक्रमा में हिस्सा लिया।…