apnikhabar.co.in

नेशनल कबड्डी प्रतियोगिता में विजय का जोरदार प्रदर्शन

February 12, 2026 · Editor

भोपाल।अखिल भारतीय सिविल सेवा कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन 9 फरवरी से 14 फरवरी 26 तक चंडीगढ़ में हो रहा है।
इसमें शासकीय मुद्रणालय भोपाल के जूनियर मशीनमेन विजय उत्तेकर का चयन सूची के सरल क्रमांक 7 पर हुआ है ।

नेशनल कबड्डी प्रतियोगिता में विजय ने जोरदार प्रदर्शन किया है। इस प्रतियोगिता में विजय उत्तेकर ने पुल में सेकेंड पोजिशन प्राप्त की है। उनकी इस उपलब्धि पर शासकीय मुद्रणालय भोपाल के अधिकारी कर्मचारियों हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाइयां दी। इस बारे में शासकीय मुद्रणालय कर्मचारी संघ के वरिष्ठ नेता अजब सिंह ने बताया कि विजय उत्कृष्ट खिलाड़ी हैं और उन्होंने खेल प्रतियोगिताओं में अनेक पुरस्कार प्राप्त किए हैं।

विजय ने खेल जगत में अपनी मेहनत और लगातार अभ्यास के कारण प्रभावी पहचान बनाई है। वे आगे भी खेल प्रतियोगिताओं में जोरदार प्रदर्शन करते रहेंगे ऐसा विश्वास है।

अमिताभ पाण्डेय

Related News