Rulet masalarında minimum bahis miktarı genellikle düşüktür, bahsegel giriş her bütçeye uygun seçenekler sağlar.

Yeni üyelere özel hazırlanan bahsegel kampanyaları büyük ilgi çekiyor.

Online oyun dünyasında güvenilirliğiyle öne çıkan bahsegel kalitesini kanıtlamıştır.

Spor tutkunları canlı karşılaşmalara pinco üzerinden yatırım yapıyor.

Bahis severlerin ihtiyaçlarına göre sürekli yenilenen bettilt kullanıcı dostudur.

राजस्थान में जनगणना-2027 का पहला चरण 16 मई से शुरू

राजस्थान में जनगणना-2027 का पहला चरण 16 मई से शुरू होकर 14 जून तक चलेगा। कल जयपुर में वर्चुअल रूप से आयोजित राज्य स्तरीय प्रशिक्षण सम्मेलन में ये जानकारी दी गई। पहले चरण में मकानों का सूचीकरण और गणना का काम किया जाएगा। देश में पहली बार डिजिटल तकनीक का व्यापक उपयोग करते हुए जनगणना कार्य किया जाएगा।

1 मई से 15 मई तक सभी नागरिकों को पहली बार स्वगणना का विकल्प भी मिल रहा है। सम्मेलन को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि सटीक जनगणना विकास योजनाओं का महत्वपूर्ण आधार है। ये हमारा संवैधानिक दायित्व है। इसके आंकड़ों से ही विकास के स्तर और लक्ष्यों तक पहुंच की जानकारी मिलती है।

मुख्यमंत्री ने सभी अधिकारियों को राष्ट्रीय महत्व के इस काम को पूरी निगरानी और संवेदनशीलता के साथ करने के निर्देश दिये। उन्होंने सभी जनगणना में लगे सभी कार्मिकों के बेहतर और गहन प्रशिक्षण की बात कही, जिससे आंकड़ों का पारदर्शिता के साथ संकलन किया जा सके। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने जनगणना के काम का आमजन में व्यापक प्रचार-प्रसार करने और लोगों से सक्रिय भागीदारी तथा सहयोग का आग्रह किया।

Editor

I am a journalist having over 25 years of experience in journalism. Having worked for several national dailies and as correspondent in All India Radio, I am currently working as a freelancer.

Related Posts

सांवरिया जी में हुआ आमेटा ब्राह्मण समाज का सामूहिक विवाह सम्मेलन 

मंडफिया ( राजस्थान ) । अखिल भारतीय आमेटा ब्राह्मण समाज का सामूहिक विवाह सम्मेलन आज सुप्रसिद्ध धार्मिक स्थल सांवरिया जी में सम्पन्न हुआ।सांवरिया सेठ के दरबार में आमेटा ब्राह्मण समाज…

मुख्यमंत्री शर्मा ने की प्रधानमंत्री सहित विभिन्न केन्द्रीय मंत्रियों से मुलाकात

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा बुधवार को दिल्ली के दौरे पर थे। शर्मा ने कल संसद भवन में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से शिष्टाचार मुलाकात की। शर्मा ने इस मुलाकात में प्रधानमंत्री…