लोकसभा में सबका बीमा सबकी रक्षा बीमा अधिनियम संशोधन विधेयक

लोकसभा में आज सबका बीमा सबकी रक्षा बीमा अधिनियम संशोधन विधेयक, 2025 पर चर्चा शुरू हुई। इस विधेयक के माध्यम से बीमा अधिनियम, 1938, भारतीय जीवन बीमा निगम अधिनियम, 1956 और बीमा विनियामक तथा विकास प्राधिकरण अधिनियम, 1999 में संशोधन का प्रस्ताव है।

सदन में विधेयक पेश करते हुए वित्त मंत्री निर्मला सीतारामन ने कहा कि यह विधेयक बेहतर नियामक निगरानी, अनुपालन में आसानी और बीमा मध्यस्थों द्वारा निर्बाध सेवाएं सुनिश्चित करने का प्रावधान करता है। उन्होंने कहा कि इस विधेयक का उद्देश्य पारदर्शिता लाना, प्रत्यक्ष विदेशी निवेश  बढ़ाना और अनुपालन से जुड़ी समस्याओं को सरल बनाना है। वित्त मंत्री ने बताया कि सरकार ने प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना और कृषि बीमा योजना जैसे कई प्रमुख कार्यक्रम शुरू किए हैं।

इनका उद्देश्य उन सबसे गरीब वर्गों तक बीमा सुविधा पहुंचाना है जो बीमा का खर्च नहीं उठा सकते। उन्होंने कहा कि प्रीमियम कम रखकर बीमा को सभी के लिए सुलभ बनाया गया है।

श्रीमती सीतारामन ने यह भी कहा कि सरकार ने यह सुनिश्चित किया है कि सार्वजनिक क्षेत्र की बीमा कंपनियां देश की जनता की बीमा आवश्यकताओं को पूरा कर सकें।

Editor

I am a journalist having over 25 years of experience in journalism. Having worked for several national dailies and as correspondent in All India Radio, I am currently working as a freelancer.

Related Posts

Silence in the House, Noise Outside: Are Our MPs Serious About Climate Change?

– (Amitabh Pandey) Grand pleges to save the climate on stage, and silence in Parliament. In India, every leader expresses concern about climate change. They pose for photos, plant saplings,…

भारत में सांसदों को नहीं है जलवायु परिवर्तन की चिंता?

– (अमिताभ पाण्डेय) इन दिनों सारी दुनिया के देश जलवायु परिवर्तन के दुष्प्रभाव से परेशान हैं। इस वैश्विक समस्या के समाधान को लेकर देश – दुनिया में लगातार चर्चा और…