किसानों के हित में अमानक बीज की बिक्री रोकें: दिग्विजय सिंह

ApniKhabar

भोपाल। 

राज्यसभा सांसद एवं मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को एक पत्र लिखकर मक्का बीज की कालाबाजारी, अमानक बीजों की बिक्री एवं उचित बिल जारी न किए जाने संबंधी शिकायतों के निवारण के लिए अनुरोध किया है।

इस पत्र में श्री सिंह ने बताया है कि मध्यप्रदेश देश के प्रमुख मक्का उत्पादक राज्यों में से एक है, और खरीफ मौसम में लाखों किसान इसकी बुवाई करते हैं। लेकिन इस वर्ष बीज खरीद के दौरान बीजों की कालाबाजारी, अमानक बीजों की बिक्री एवं किसानों को उचित मूल्य की दुकानों से खरीदे गए बीज के बिल प्रदान नहीं किए जाने की शिकायतें प्राप्त हो रही हैं।

पूर्व मुख्यमंत्री एवं सांसद ने बताया है कि किसान नेता केदार सिरोही, निवासी ग्राम भोंखेड़ी, जिला हरदा ने भी खरीफ सीजन के दौरान बोई जाने वाली मक्का के बीज की कालाबाजारी रोकने, बीज विक्रेताओं के स्टॉक की नियमित जांच करवाने तथा बीजों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने हेतु शीघ्र आवश्यक कदम उठाने का निवेदन किया है।

श्री सिंह ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से अनुरोध किया है कि मक्का बीज की कालाबाजारी, अमानक बीजों की बिक्री एवं उचित बिल जारी न किए जाने संबंधी शिकायतों के निवारण के लिए शीघ्र आवश्यक कार्यवाही करने के संबंध में समुचित निर्देश प्रदान करने का कष्ट करें।

– अमिताभ पाण्डेय

Related Posts

राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मु आज दिल्‍ली लखपति बिटिया योजना का शुभारंभ करेंगी

ApniKhabar

ApniKhabarराष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मु आज दिल्ली के इंदिरा गांधी इंडोर स्‍टेडियम में दिल्‍ली लखपति बिटिया योजना का शुभारंभ करेंगी।राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मु आज दिल्ली के इंदिरा गांधी इंडोर स्‍टेडियम में दिल्‍ली लखपति…

कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी ने कहा कि भारत दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती प्रमुख अर्थव्यवस्था है

ApniKhabar

ApniKhabarकनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी ने कहा है कि भारत दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती प्रमुख अर्थव्यवस्था है। श्री कार्नी ने कल मुंबई पहुंचने पर सोशल मीडिया पोस्ट में…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *