हैदराबाद रविंद्र भारती में एस पी बालासुब्रमण्यम प्रतिमा अनावरण

तेलंगाना में महान पार्श्‍वगायक एस पी बालासुब्रमण्‍यम की प्रतिमा का अनावरण कल हैदराबाद स्थित सांस्‍कृतिक परिसर रविंद्र भारती में किया गया। पूर्व उपराष्‍ट्रपति एम वेंकैया नायडू, हरियाणा के पूर्व राज्‍यपाल बांडारू दत्‍तात्रेय और तेलंगाना के उद्योग मंत्री डी श्रीधर बाबू ने इस प्रतिमा का औपचारिक अनावरण किया। दिवंगत गायक को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए श्री नायडू ने कहा कि उनकी प्रतिमा संस्‍कृति और भाषा के क्षेत्र में उनके योगदान को लेकर नई पीढ़ी को शिक्षित करेगी।

गायन के सम्राट के रूप में एस पी बालासुब्रमण्‍यम का उल्‍लेख करते हुए उन्‍होंने कहा कि उनकी आवाज़ विविध शैली की थी। उनके गायन से ऐसा प्रतीत हुआ मानो अभिनेता स्वयं गा रहा हो। श्रीधर बाबू ने बालासुब्रमण्‍यम को बहु-आयामी प्रतिभा का धनी बताया। उन्‍होंने अपने लम्‍बे कॅरियर में लगभग 40 हजार गीत गाये। उन्होंने कहा कि एस पी बालासुब्रमण्‍यम का प्रभाव जाति, धर्म या क्षेत्र से परे था। उन्होंने विश्व स्तर पर तेलुगु गौरव को बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

Editor

I am a journalist having over 25 years of experience in journalism. Having worked for several national dailies and as correspondent in All India Radio, I am currently working as a freelancer.

Related Posts

Vavada promo code overview and options for Icelandic players

How to Use the Vavada Promo Code in Iceland – Practical Guide for New Players What is the Vavada promo code and why it matters for Icelandic players The Vavada…

लघु उद्योग भारती मालवा अंचल की बैठक में हुई आगामी कार्ययोजना पर चर्चा

भोपाल। विगत दिनों उज्जैन में लघु उद्योग भारती मालवा अंचल क्षेत्र के पदाधिकारियों की बैठक सफलतापूर्वक संपन्न हुई। इसमें प्रदेश की 34 इकाइयों के लगभग 200 उद्यमी बंधु उपस्थित रहे।…