apnikhabar.co.in

सरकारी कार्यालय से जानकारी नहीं, धमकी मिली

February 24, 2026 · Editor
Updated: February 25, 2026

भोपाल।

मध्य प्रदेश शासन के जल संसाधन विभाग के अंतर्गत कार्यरत राजगढ़ जिले की परियोजना क्रियान्वयन इकाई मोहनपुरा फिल्टर प्लांट से संबंधित जानकारी मांगने पर धमकी दी जा रही है।


इसकी शिकायत सामाजिक कार्यकर्ता और सूचना के अधिकार पर कार्य करने वाले महेश शर्मा ने भोपाल के निशातपुरा थाने में की है।


इस बारे में महेश शर्मा ने बताया कि उन्होंने जल संसाधन विभाग जिला राजगढ़ की परियोजना क्रियान्वयन इकाई से पीपलबे पुरोहित जोड़ मोहनपुरा फिल्टर प्लांट संबंधी जानकारी सूचना के अधिकार के अंतर्गत मांगी थी।


यह जानकारी देने में विभागीय अधिकारियों द्वारा लगातार विलंब किया जा रहा था। जब जानकारी मांगने वाले सामाजिक कार्यकर्ता श्री शर्मा ने इसकी शिकायत मध्य प्रदेश जल निगम भोपाल के महाप्रबंधक को की तो उन्होंने शीघ्र जानकारी दिए जाने के निर्देश दिए।


इसके बाद श्री शर्मा को आज शाम किसी अज्ञात व्यक्ति ने फोन कर यह कहा कि आप यह जानकारी क्यों मांग रहे हैं ? कहां के रहने वाले हैं ?
फोन पर अज्ञात व्यक्ति ने बातें करते हुए धमकी भी दी ।
श्री शर्मा ने इसकी शिकायत भोपाल के निशातपुरा थाने में कर धमकी देने वाले व्यक्ति के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है।

– अमिताभ पाण्डेय

Related News