apnikhabar.co.in

देवाधिदेव महाकाल के दर्शन करने आए फिल्म स्टार दत्त 

September 25, 2025 · Editor

उज्जैन।

 भगवान शिव के 12 ज्योतिर्लिंगों में प्रमुख भगवान महाकालेश्वर के दर्शन करने आज सुबह फिल्म स्टार संजय दत्त पहुंचे। 

उन्होंने मंदिर के पुजारियों के मार्गदर्शन में विधि विधान से देवाधिदेव महादेव के महाकालेश्वर स्वरुप का पूजन किया। 

उल्लेखनीय है की फिल्म स्टार संजय दत्त उज्जैन में पहले भी देवाधिदेव महादेव का पूजन वंदन करने आए हैं। भगवान महाकालेश्वर की कृपा को वह अपने जीवन में हमेशा अनुभव करते हैं।

Related News