लखनऊ।
आईआईएमसी एलुमनाई एसोसिएशन के उत्तर प्रदेश चैप्टर का सालाना मिलन कार्यक्रम ‘कनेक्शन्स’ रविवार को लखनऊ में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में वरिष्ठ पत्रकार प्रदीप मिश्रा के निधन पर मौन रखकर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई, जो भारतीय जन संचार संस्थान के पूर्व छात्र थे। वक्ताओं ने पत्रकारिता में उनके योगदान और उनसे जुड़ी यादें साझा की।
कार्यक्रम की अध्यक्षता चैप्टर अध्यक्ष मणेन्द्र मिश्रा ने की, जिसे दिल्ली से आए इमका के पूर्व अध्यक्ष प्रसाद सान्याल, कार्यकारी अध्यक्ष प्रभाष झा, महासचिव अतुल गुप्ता के अलावा चैप्टर के पूर्व अध्यक्ष संतोष वाल्मीकि, महासचिव पंचानन मिश्रा, कमलेश राठौर, भाई शैली, आलोक कुमार, प्रियंका सिंह, विवेक शुक्ला, अर्चना सिंह ने संबोधित किया।
कार्यक्रम में प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए एलुमनी सम्मिलित हुए और संगठन की सक्रियता बढ़ाने पर जोर दिया। इस मौके पर विशाल शुक्ला को यूपी चैप्टर और हर्षित आजाद गुप्ता को कानपुर सब चैप्टर का सर्वसम्मति से सचिव चुना गया।





