14 फरवरी की शाम ‘भजन क्लबिंग’ के नाम , शिवधुन में झूमे – गाएं , भक्ति में खो जाएं

ApniKhabar

भोपाल। महाशिवरात्रि की पूर्व संध्या पर इस बार भोपाल एक ऐसे आयोजन का साक्षी बनने जा रहा है, जहां भक्ति, तकनीक और संगीत एक साथ नई परिभाषा गढ़ेंगे। शहर में पहली बार 14 फरवरी को ‘भजन क्लबिंग’ की भव्य लाइट एंड साउंड प्रस्तुति आयोजित की जा रही है। यह विशेष आयोजन रवीन्द्र भवन के मुक्ताकाश मंच पर शाम 7 बजे से प्रारंभ होगा।

मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ में अपनी तरह के इस पहले आयोजन में भगवान शिव के 12 ज्योतिर्लिंगों की पौराणिक कथा को अत्याधुनिक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस आधारित विजुअल्स, हाई-वॉल्टेज साउंड और संगीतमय स्टोरी टेलिंग के माध्यम से प्रस्तुत किया जाएगा। करुणाधाम आश्रम के मार्गदर्शन में यह आयोजन देवांश एंटरटेन्मेंट और मध्या एडवरटाइजिंग के संयुक्त तत्वावधान में हो रहा है।

इस संगीतमयी आध्यात्मिक यात्रा का नेतृत्व भोपाल के युवा और चर्चित कलाकार मोहित शेवानी करेंगे। उल्लेखनीय है कि मोहित शेवानी अब तक भारत सहित विदेशों में 100 से अधिक लाइट एंड साउंड शो प्रस्तुत कर चुके हैं। इस कार्यक्रम में वे भक्ति और आधुनिक प्रस्तुति शैली का ऐसा संगम रचने जा रहे हैं, जो खासतौर पर आज की जेन-जी पीढ़ी को आध्यात्म से जोड़ने का नया माध्यम बनेगा।


भगवान शिव की थीम पर सजेगा अत्याधुनिक मंच :
मोहित शेवानी ने बताया कि इस प्रस्तुति के लिए विशेष रूप से अत्याधुनिक मंच का निर्माण किया जाएगा। मंच की संकल्पना पूरी तरह भगवान शिव की थीम पर आधारित होगी, जिसमें शिव बारात इस आयोजन का प्रमुख आकर्षण बनेगी। मंच पर प्रकाश, ध्वनि और एआई विजुअल्स का ऐसा समन्वय होगा, जो दर्शकों को एक आध्यात्मिक यात्रा पर ले जाएगा। यह प्रस्तुति केवल देखने-सुनने का अनुभव नहीं, बल्कि अनुभूति का माध्यम बनेगी।

24 कलाकारों की टीम रचेगी भक्ति का उत्सव :
इस भव्य आयोजन में कुल 24 कलाकार भाग लेंगे। पांच प्रमुख गायक कलाकार अभिषेक बरथरे, शुभम नथानी, श्रीजा उपाध्याय, अंकित बरथरे और ऋतुका सुंदरानी भजनों को आधुनिक संगीत संयोजन के साथ प्रस्तुत करेंगे। पारंपरिक भक्ति संगीत में आधुनिक बीट्स और साउंड डिज़ाइन का समावेश इसे युवाओं के लिए और अधिक आकर्षक बनाएगा। वहीं दिव्या प्रीतमणि और प्रतीश नायर द्वारा तैयार किये गये एआई विजुअल्स पर मोहित शेवानी म्यूजिकल स्टोरी टेलिंग प्रस्तुत करेंगे, जिससे ज्योतिर्लिंगों की कथा दृश्य और संगीत दोनों रूपों में जीवंत हो उठेगी।

वेलेंटाइन डे पर आध्यात्म का नया विकल्प :
मोहित शेवानी ने बताया कि वेलेंटाइन डे के दिन इस कार्यक्रम के आयोजन का उद्देश्य युवाओं को सकारात्मक ऊर्जा, भारतीय सांस्कृतिक विरासत और आध्यात्म से जोड़ना है। उन्होंने कहा कि आज की जेन-जी पीढ़ी नए अनुभवों की तलाश में रहती है और ‘भजन क्लबिंग’ उसी तलाश का उत्तर है। यह कॉन्सेप्ट दिल्ली, मुंबई और बेंगलुरु जैसे महानगरों में तेजी से लोकप्रिय हो रहा है और अब इसे पहली बार मध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ में प्रस्तुत किया जा रहा है।

भजन क्लबिंग है भक्ति का नया ट्रेंड :
भजन क्लबिंग आज की युवा पीढ़ी, खासकर जेन-जी, के लिए आध्यात्म से जुड़ने का एक नया और आकर्षक माध्यम बनकर उभरा है। इसमें पारंपरिक भजनों को आधुनिक म्यूजिक, इलेक्ट्रॉनिक बीट्स, लाइटिंग और विजुअल इफेक्ट्स के साथ प्रस्तुत किया जाता है। भजन क्लबिंग का उद्देश्य भक्ति की आत्मा को बनाए रखते हुए उसे समकालीन अभिव्यक्ति देना है, ताकि युवा आध्यात्म को बोझ नहीं बल्कि अनुभव के रूप में स्वीकार करें। महानगरों में लोकप्रिय हो चुका यह कॉन्सेप्ट अब भोपाल में भी अपनी पहचान बना रहा है। संगीत, तकनीक और सकारात्मक ऊर्जा का यह संगम युवाओं को तनावमुक्त करने के साथ भारतीय सांस्कृतिक मूल्यों से जोड़ने का प्रभावी माध्यम बनता जा रहा है।

निःशुल्क रहेगा आयोजन
आयोजकों ने बताया कि यह कार्यक्रम पूरी तरह निःशुल्क रहेगा, ताकि अधिक से अधिक लोग इस अनूठे आध्यात्मिक-सांस्कृतिक अनुभव का हिस्सा बन सकें। कार्यक्रम से जुड़ी अधिक जानकारी के लिए 7898018123 पर संपर्क किया जा सकता है। आयोजकों का मानना है कि यह आयोजन भोपाल के सांस्कृतिक परिदृश्य में एक नया अध्याय जोड़ेगा।

— अमिताभ पाण्डेय

Editor

I am a journalist having over 25 years of experience in journalism. Having worked for several national dailies and as correspondent in All India Radio, I am currently working as a freelancer.

Related Posts

रामलला के दर्शन को पहुंचे दिग्विजय सिंह

ApniKhabar

ApniKhabar अयोध्या। मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह जी ने आज अयोध्या पहुंचकर रामलला जी के दर्शन कर देश प्रदेश की खुशहाली की कामना की। वे हनुमान गढ़ी भी पहुंचे…

व्यापमं घोटाले में सुप्रीम कोर्ट का सीबीआई और राज्य शासन को आदेश

ApniKhabar

ApniKhabarनई दिल्ली।  सुप्रीम कोर्ट ने सीबीआई और राज्य शासन को आदेश दिया कि वह पूर्व विधायक और शिक्षाविद् पारस सकलेचा द्वारा व्यापम घोटाले पर की गई शिकायत संबंधी जांच और चार्जशीट…