टीकमगढ़ के नगर पालिका अध्यक्ष को नोटिस जारी
पुष्पेन्द्र सिंह
टीकमगढ़।
मध्यप्रदेश के नगरीय प्रशासन विभाग ने टीकमगढ़ नगर पालिका में कथित तौर पर अनियमितता बरते जाने और नियमों की अनदेखी करने के सम्बन्ध में नपा अध्यक्ष अब्दुल गफ्फार को दोषी मानते हुए कारण बताओ नोटिस जारी किया है।
दिनांक 26 फरवरी 2026 को भेजे नोटिस में कहा गया है कि नपा अध्यक्ष ने अपने पदीय दायित्वों का नियमों के अनुसार पालन नहीं किया और मनमाने तरीके से अपनी चहेती फर्मो को काम दिए गए जिससे शासन मद के लाखों रूपये अनावश्यक रूप से खर्च हुए।
शासन ने कहा है कि कुछ दुकानों के आवंटन के लिए नीलामी प्रक्रिया ऑनलाइन कराई जानी थी लेकिन अब्दुल गफ्फार ने वह ऑफलाइन करके अपने पसंद के लोंगो को वह दुकानें आवंटित कर दी जिससे भी सरकारी खजाने को लाखों रूपये का नुकसान उठाना पड़ा।
इसी प्रकार कार्यालय में किसी भी श्रेणी के लिए कर्मचारियों के रूप में सीधे तौर पर नियुक्ति नहीं दी जा सकती लेकिन उन्होंने ऐसा किया!नगरीय प्रशासन ने 15 दिन में नोटिस का समाधान कारक जवाब न देने की स्थिति में नगरीय प्रशासन के तय अधिनियमों के तहत पद से पृथक करने की कार्रवाई की जा सकती है।
उल्लेखनीय है चार दशक के वाद टीकमगढ़ नपा में कांग्रेस के अब्दुल गफ्फार को अध्यक्ष चुना गया था लेकिन अगर उनके खिलाफ उक्त कार्रवाई होती है तो राजनैतिक दृष्टि से जिले की और खासतौर पर टीकमगढ़ विधानसभा में दूरगामी नतीजे सामने आएगे।