नीति आयोग ने जारी किए 2025-26 की दूसरी तिमाही के आर्थिक आंकड़े

ApniKhabar

नई दिल्ली: नीति आयोग ने वर्ष 2025-26 की दूसरी तिमाही, यानी जुलाई से सितंबर के कारोबार से जुड़े आंकड़े जारी किए हैं। इन आंकड़ों में भारतीय अर्थव्यवस्था की मजबूत होती तस्वीर साफ नजर आ रही है। 

वस्तु और सेवा- दोनों ही क्षेत्रों में निर्यात में लगभग 8.5 प्रतिशत की प्रभावशाली वृद्धि दर्ज की गई है। सेवा व्यापार में 50.9 अरब डॉलर का सरप्लस दर्ज होना भारत की प्रतिस्पर्धी क्षमता को दर्शाता है। विद्युत मशीनरी के निर्यात में 33% की तेज वृद्धि रही है। शीर्ष 10 निर्यात बाज़ारों का कुल निर्यात में 52.5% योगदान रहा। 

इलेक्ट्रॉनिक्स सेक्टर, जो GDP में 3.4% योगदान देता है और 25 लाख नौकरियां सृजित कर चुका है, तेजी से आगे बढ़ रहा है। हालिया बजट में ECMS के लिए 40 हजार करोड़ रुपये का प्रावधान घरेलू विनिर्माण को मजबूती देगा। विशेषज्ञों के अनुसार, मूल्य संवर्धन और उन्नत विनिर्माण पर फोकस के साथ भारत वैश्विक इलेक्ट्रॉनिक्स हब बनने की दिशा में आगे बढ़ रहा है।

Editor

I am a journalist having over 25 years of experience in journalism. Having worked for several national dailies and as correspondent in All India Radio, I am currently working as a freelancer.

Related Posts

क़तर से 1100 भारतीय आज भारत रवाना

ApniKhabar

ApniKhabarनई दिल्ली: क़तर में फंसे भारतीयों की घर वापसी तेज़ हो गई है। आज क़तर एयरवेज़ की उड़ानों से करीब 1100 भारतीय नई दिल्ली, मुंबई, कोच्चि और अन्य शहरों के…

अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया ने भरा जमानती बॉन्ड

ApniKhabar

ApniKhabar नई दिल्ली दिल्ली आबकारी नीति मामले में आरोपमुक्त किए गए दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने शुक्रवार को राउज एवेन्यू स्थित सीबीआई की…