Rulet masalarında minimum bahis miktarı genellikle düşüktür, bahsegel giriş her bütçeye uygun seçenekler sağlar.

Yeni üyelere özel hazırlanan bahsegel kampanyaları büyük ilgi çekiyor.

Online oyun dünyasında güvenilirliğiyle öne çıkan bahsegel kalitesini kanıtlamıştır.

Spor tutkunları canlı karşılaşmalara pinco üzerinden yatırım yapıyor.

Bahis severlerin ihtiyaçlarına göre sürekli yenilenen bettilt kullanıcı dostudur.

रांची में सावित्रीबाई फुले राष्ट्रीय महिला एवं बाल विकास संस्थान का नया क्षेत्रीय केंद्र प्रारंभ होगा 

नई दिल्ली।

महिला एवं बाल विकास मंत्रालय 4 जुलाई 2025 को झारखंड के रांची में सावित्रीबाई फुले राष्ट्रीय महिला एवं बाल विकास संस्थान के एक नए क्षेत्रीय केंद्र के उद्घाटन के साथ एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल करेगा। संस्थान को पहले एनआईपीसीसीडी के नाम से जाना जाता था। इस नए केंद्र का उद्घाटन केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती अन्नपूर्णा देवी करेंगी। उद्घाटन समारोह में महिला एवं बाल विकास राज्य मंत्री श्रीमती सावित्री ठाकुर, रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ, खिजरी के विधायक राजेश कच्छप और हटिया निर्वाचन क्षेत्र के विधायक नवीन जायसवाल और मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारी भी शामिल होंगे। इस कार्यक्रम में प्रशिक्षु लड़कियों के साथ बातचीत, अनुभव साझा करना और व्यावसायिक प्रशिक्षण पूरा करने वालों के लिए नौकरी के प्रमाणपत्रों का वितरण भी शामिल होगा। इस कार्यक्रम में संस्थान के “नए लोगो” का शुभारंभ भी किया जाएगा।

यह नया क्षेत्रीय केंद्र भारत के पूर्वी क्षेत्र में क्षमता निर्माण प्रयासों को विकेंद्रीकृत करने और सेवा वितरण में सुधार करने की दिशा में एक बड़ा कदम होगा। यह नया क्षेत्रीय केंद्र विशेष रूप से मंत्रालय की प्रमुख पहलों- मिशन शक्ति, मिशन वात्सल्य और मिशन सक्षम आंगनवाड़ी और पोषण 2.0 के लिए प्रशिक्षण और अनुसंधान आवश्यकताओं को पूरा करेगा। इसमें झारखंड, बिहार, ओडिशा और पश्चिम बंगाल पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। यह स्थानीय आवश्यकताओं के अनुसार योगदान करने और केंद्रीय योजनाओं के जमीनी स्तर पर कार्यान्वयन को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। नया क्षेत्रीय केंद्र बाल मार्गदर्शन और परामर्श में उन्नत डिप्लोमा पाठ्यक्रम भी प्रदान करेगा और अग्रिम पंक्ति के कार्यकर्ताओं को उन्नत प्रशिक्षण प्रदान करेगा। इससे क्षेत्र में रोजगार के नए अवसरों का मार्ग प्रशस्त होगा।

इससे पहले, इन राज्यों के पास इस तरह की समर्पित प्रशिक्षण सुविधाएं सीमित सीमित मात्रा में थी। आमतौर पर गुवाहाटी और लखनऊ के क्षेत्रीय केंद्रों पर निर्भर राज्यों को रसद सम्बंधी कठिनाइयां आती थीं। रांची केंद्र प्रमुख संसाधनों और बुनियादी ढांचे को क्षेत्र-स्तरीय श्रमिकों के करीब लाकर इन बाधाओं को दूर करेगा और इससे सभी तक सेवाओं को प्रभावी ढंग से वितरित करने की उनकी क्षमता बढ़ेगी।

इस क्षेत्रीय केंद्र की स्थापना श्रीमती अन्नपूर्णा देवी के दूरदर्शी नेतृत्व में एक व्यापक परिवर्तन का हिस्सा है। इसमें राष्ट्रीय सार्वजनिक सहयोग और बाल विकास संस्थान (एनआईपीसीसीडी) का आधिकारिक नाम बदलकर सावित्रीबाई फुले राष्ट्रीय महिला और बाल विकास संस्थान करना शामिल है। इस नाम का बदला जाना तेज मिशन-संचालित दृष्टिकोण और महिला और बाल-केंद्रित विकास के लिए मजबूत प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

यह संस्थान नई दिल्ली में अपने मुख्यालय और बेंगलुरु, गुवाहाटी, लखनऊ, इंदौर और मोहाली में क्षेत्रीय केंद्रों के साथ, ऑनलाइन और व्यक्तिगत कार्यक्रमों के माध्यम से सालाना 1,000 से अधिक पेशेवरों को प्रशिक्षित करने में सबसे आगे रहा है। रांची केंद्र के जुड़ने से देश के पूर्वी क्षेत्र में इस मुहिम के मजबूत होने की उम्मीद है।

यह कदम, सभी तक सेवाएं पहुंचाने, क्षेत्र-विशिष्ट क्षमता निर्माण सुनिश्चित करने के साथ-साथ प्रधानमंत्री के नेतृत्व में समावेशी, सशक्त और स्वस्थ भारत के निर्माण के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता का प्रमाण है।

Editor

I am a journalist having over 25 years of experience in journalism. Having worked for several national dailies and as correspondent in All India Radio, I am currently working as a freelancer.

Related Posts

जलवायु अनुकूल जीवनशैली और शहरी विकास पर सम्मेलन होगा

भोपाल। ” पर्यावरण अनुकूल जीवनशैली: जलवायु अनुकूल और टिकाऊ शहरी आवासों का निर्माण ” विषय पर राष्ट्रीय सम्मलेन का आयोजन भोपाल में किया जा रहा है। यह सम्मेलन 30 –…

मां पर बनाए मनमोहक चित्र, प्रदर्शनी का आज हुआ समापन

भोपाल। भोपाल में बड़े तालाब के किनारे स्थित इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मानव संग्रहालय में मां पर केन्द्रित चित्रकला प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इसमें अनेक वरिष्ठ और कनिष्ठ कलाकारों ने…

Leave a Reply