जयपुर
'नागिन' फेम सुरभि चंदना ने अपने लॉन्गटाइम ब्वॉयफ्रेंड करण शर्मा के साथ शादी कर ली है। शादी की रस्में राजस्थान के जयपुर में निभाई गईं। सुरभि ने पिंक और ग्रे कलर का हैवी वर्क किया हुआ लहंगा पहना। दूसरी तरफ करण ग्रे कलर की शेरवानी में हैंडसम लगे। सोशल मीडिया पर उनकी शादी के कई वीडियोज सामने आए हैं जो उनके फैन पेज से शेयर किए गए हैं। वीडियो में सुरभि फेरों और जयमाला की रस्में निभाती दिख रही हैं।

अलग है ब्राइडल लुक
एक वीडियो में सुरभि ब्राइड की तरह एंट्री ले रही हैं। वह गाना गाते हुए आती हैं और करण का हाथ थामती हैं। दुल्हन के गेटअप में सुरभि बहुत खूबसूरत लगीं। कमेंट सेक्शन में कई यूजर्स ने लिखा कि बॉलीवुड एक्ट्रेसेस के ब्राइडल लुक से उनका लुक बिल्कुल अलग है। उनके लहंगे का कॉम्बिशन यूनिक है जिस पर सिल्वर कलर का वर्क किया है।

लंबे समय से डेट कर रहे दोनों
सुरभि और करण एक दूसरे को 14 साल से जानते हैं। पिछले साल गोवा में उन्होंने रोका सेरेमनी की थी। अब 2 मार्च को उन्होंने जयपुर में डेस्टिनेशन वेडिंग की। इससे पहले एक्ट्रेस की हल्दी, मेहंदी और संगीत सेरेमनी की तस्वीरें सामने आईं।

इन शोज में किया काम
सुरभि का जन्म 1989 को मुंबई में हुआ। साल 2010 से वह करण शर्मा को जानती हैं, जो पेशे से बिजनेसमैन हैं। एक्ट्रेस ने 2015 में सीरियल 'आहट' से टीवी पर डेब्यू किया। इसके बाद उन्होंने 'कबूल है', 'इश्कबाज', 'संजीवनी', 'नागिन 5', 'हुनरबाज' और 'शेरदिल शेरगिल' में काम किया। सुरभि फिल्म 'बॉबी जासूस' में भी नजर आई थीं। इस फिल्म में विद्या बालन लीड रोल में थीं।

Source : Agency