( अमिताभ पाण्डेय )
 सारंगपुर।
महंगाई और बेरोजगारी  झेल रहे भारत में आज हर साल 6 करोड़ से अधिक लोगों को बीमारी के उपचार पर होने वाला खर्च गरीबी की खाई में धकेल देता है। महंगे इलाज, महंगी जांच और महंगी दवाइयों की वजह से आम आदमी उधारी और ब्याज के ऐसे चक्र में फंस जाता है जहां से बाहर निकलने में उसे वर्षों लग जाते हैं। कांग्रेस पार्टी  25 लाख तक का इलाज मुफ्त कर हर भारतीय को इस असुरक्षा के चक्र से बाहर निकालेगी। अब  किसी महिला को अपने परिवार के इलाज के लिए अपना मंगलसूत्र गिरवी नहीं रखना पडेगा। महिलाओं को 8 हजार 500 रूपए हर माह देंगे।

 यह बात राजगढ़ संसदीय क्षेत्र के कांग्रेस प्रत्याशी और पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह की धर्मपत्नी अम्रताराय सिंह ने कही । वे प्रचार अभियान के दौरान ग्राम पड़ाना आई ‌। उन्होंने स्थानीय महिलाओं से चर्चा की । श्रीमती सिंह ने कहा कि कांग्रेस के पास समाज के हर वर्ग के लिए कल्याणकारी योजनाएं हैं। उन्होंने संवाद के दौरान केन्द्र की भाजपा सरकार को घेरा और कहा कि  देश की संपत्ति अरबपतियों की जेब में जा रही है। चंदे के धंधे वाली वसूली गैंग ने घोटाले करने वालों को क्लीन चिट दे रही है।

संविधान और लोकतंत्र खतरे में है।  संवाद के दौरान श्रीमती सिंह ने महिलाओं की समस्याओं को सुना और उनके निराकरण करने का भरोसा दिया। इस मौके पर जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष नंदलाल नागर, जिला प्रवक्ता प्रदीप जैन, श्रीमती प्रीतिबाला जैन , ब्लाक उपाध्यक्ष बाबूलाल मालवीय, नगर कांग्रेस अध्यक्ष हरिप्रसाद हाड़ा, पूर्व अध्यक्ष दिनेश गुर्जर, ब्लाक कांग्रेस प्रवक्ता रामबाबू सेन, मीना मालवीय, रीना मालवीय, दिनेश गुर्जर, आशा बाई वर्मा, सपना गुर्जर, लता वर्मा सहित अन्य पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित थे।

पूर्व मंत्री का जनसंपर्क जारी

कांग्रेस प्रत्याशी दिग्विजय सिंह के समर्थन में पूर्व मंत्री जयवर्धन सिंह भी इन दिनों राजगढ संसदीय क्षेत्र का लगातार दौरा कर रहे हैं। हिल ही में राद्यौगढ़ से सुसनेर जाते समय सारंगपुर के समीप ग्राम मऊ में पार्टी कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया ।

इस मौके पर युवा विधायक जयवर्धन सिंह ने कहा कि भाजपा हमेंशा से संविधान और आरक्षण विरोधी है।  उन्होंने  कहा कि आज देश में दो विचारधाराओं की लडाई है। एक तरफ- कांग्रेस पार्टी और इंडिया गठबंधन है, जो संविधान को बचाने में लगे हैं। दूसरी तरफ-नरेंद्र मोदी और आरएसएस है, जो संविधान को खत्म करने की कोशिश कर रहे हैं। श्रीसिंह ने कहा कि  भाजपा के नेता खुलकर कह रहे हैं कि अगर वे चुनाव जीत गए तो संविधान और लोकतंत्र को खत्म कर देंगे। लेकिन हम ऐसा कभी नहीं होने देंगे।

Source : Agency