apnikhabar.co.in

चंद्र शेखर आजाद फाटा डेम पर एनडीआरएफ द्वारा बाढ़ आपदा मॉक अभ्यास संपन्न

February 26, 2026 · Editor

आलीराजपुर कलेक्टर नीतू माथुर के निर्देशन में राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) की 11वीं वाहिनी द्वारा चंद्र शेखर आजाद फाटा डेम पर प्रस्तावित बाढ़ आपदा विषयक मॉक अभ्यास का आयोजन बुधवार को सफलतापूर्वक किया गया। मॉक अभ्यास में एनडीआरएफ की 11वीं वाहिनी की प्रशिक्षित टीम ने भाग लिया। इस दौरान संबंधित अधीनस्थ अधिकारी, बचावकर्मी तथा उपस्थित रहे।

अभ्यास का उद्देश्य संभावित बाढ़ आपदा की स्थिति में त्वरित एवं प्रभावी राहत एवं बचाव कार्यों की तैयारी को परखना तथा विभिन्न एजेंसियों के बीच समन्वय को सुदृढ़ करना था। अभ्यास के दौरान आपदा की काल्पनिक स्थिति निर्मित कर जलभराव, फंसे हुए लोगों के रेस्क्यू, प्राथमिक उपचार तथा सुरक्षित स्थान पर पहुंचाने की कार्यवाही का प्रदर्शन किया गया।

एनडीआरएफ टीम ने उपकरणों एवं सुरक्षा मानकों का पालन करते हुए राहत एवं बचाव कार्यों का सफलतापूर्वक प्रदर्शन किया। इस दौरान आलीराजपुर जिले का होमगार्ड दल भी उपस्थित था ।

Related News