विमान किराया : मध्यप्रदेश शासन ने पांच साल में दिए 290 करोड़ 

भोपाल। 

मध्यप्रदेश शासन ने वर्ष 2021 से नवम्बर 2025 की अवधि में 290 करोड़ का भुगतान विमान किराए के रूप में किया है। इस बरस जनवरी से नवंबर 25 तक निजी विमान कंपनियों को किराए के 90.7 करोड़ का भुगतान किया जा चुका है।‌ 

बढ़ती महंगाई का असर विमान किराये पर भी है। वर्ष 2022-23 से 2024-25 में 20% से 30% की वृद्धि की गई। अब हेलीकॉप्टर का किराया 5.29 लाख प्रति घंटा तक हो गया है। 

विमान किराए के बारे में यह जानकारी मध्यप्रदेश विधानसभा के शीतकालीन सत्र के दौरान पूछे गए एक उत्तर में दी गई।

कांग्रेस विधायक प्रताप ग्रेवाल के प्रश्न का जो उत्तर मिला, वह बताता है कि मुख्यमंत्री मोहन यादव के कार्यकाल में जनवरी 2024 से नवम्बर 2025 तक 143 करोड़ का भुगतान हुआ है। यह जानकारी खुद मुख्यमंत्री मोहन यादव ने प्रताप ग्रेवाल के प्रश्न का उत्तर देते हुए दी। उन्होंने बताया कि 2019 में विमान किराए पर खर्च 1.63 करोड़ प्रतिवर्ष बढ़कर 2025 में 90.7 करोड़ प्रतिवर्ष हो गया । 

सदन में कांग्रेस विधायक पंकज उपाध्याय के प्रश्न के उत्तर में बताया कि शासन के पास वर्तमान में एक हेलीकॉप्टर चालू हालत में है, तथा एक विमान मई 2021 से दुर्घटनाग्रस्त होने के कारण ग्वालियर एयरबेस पर खड़ा है, यह उड़ान योग्य नहीं है । 

विमानन विभाग की ओर से प्राप्त उत्तर में बताया गया कि सरकार ने विमान किराए में 2022-23 से 2024-25 तक 20% से 30% से अधिक की वृद्धि की। 4 अप्रैल 2023 को आयुक्त विमानन द्वारा जारी पत्र में लिखा कि, पोस्ट कोविड में पर्यटन बढ़ गया तथा विमान की मांग बढ़ गई एवं कोविड के कारण विमान, हेलीकॉप्टर का उत्पादन बुरी तरह प्रभावित हुआ, तथा लोकसभा चुनाव होने से विमान किराए की मांग अत्यधिक बढ़ गई है, एवं रख रखाव तथा ईंधन में अत्यधिक वृद्धि हुई है। इसलिए किराया बढ़ाया जाना तय किया गया है ।

इस आधार पर जिन विमानों का किराया 2022-23 में 4.45 लाख प्रति घंटा था, वह 2024 में बढ़कर 5.70 लाख प्रति घंटा हो गया, जिनका किराया 3.5 लाख प्रति घंटा था, वह बढ़कर 4.75 लाख प्रति घंटा हो गया। लगभग सभी कैटेगरी के विमान, हेलीकॉप्टर किराए में 20% से 30% की वृद्धि की गई ।

इसका विरोध करते हुए विधायक श्री ग्रेवाल ने कहा कि 2023 में कोविड का बहाना करके किराया बढ़ाना कितना हास्यासपद है। प्रदेश की आर्थिक स्थिति कर्ज प्रधान हो गई है, ऐसे में 5 लाख प्रति घंटे की दर से विमान किराए पर लेकर, प्रतिवर्ष सैकड़ों करोड़ हवा में उड़ाने से उधार लो घी पीयो चल रहा है ।

श्री ग्रेवाल का आरोप है कि मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव की सरकार प्रतिदिन विमान किराए पर 21 लाख रुपए खर्च कर रही है।

– अमिताभ पाण्डेय

Editor

I am a journalist having over 25 years of experience in journalism. Having worked for several national dailies and as correspondent in All India Radio, I am currently working as a freelancer.

Related Posts

Life is a Journey from Emptiness to the Great Void

“Life is a journey from emptiness to the great void, where it ultimately dissolves.” This tagline has been with me for over twenty years—a quiet compass that has guided my…

सामाजिक न्याय के लिए जरूरी अंबेडकर की राह

संविधान निर्माता डॉ भीमराव अम्बेडकर का हम उनकी जयंती के मौके पर पुण्य स्मरण कर रहे हैं। उनका सपना था कि हर इंसान को समाजिक न्याय मिल सके। हर गांव-शहर…