apnikhabar.co.in

मध्यप्रदेश के प्रतिनिधि मंडल ने किया एक्सपोजर विजिट

September 29, 2026 · Editor

भोपाल।

PHDCCI मध्यप्रदेश स्टेट चैप्टर ने इंडस्ट्री पार्टनर के रूप में मध्यप्रदेश के MSMEs के लिए UP International Trade Show का एक्सपोजर विजिट आयोजित किया।

यह आयोजन मध्यप्रदेश लघु उद्योग निगम लिमिटेड (MPLUN), मध्यप्रदेश शासन, जो राज्य में RAMP कार्यक्रम के क्रियान्वयन हेतु नोडल एजेंसी है, के तत्वावधान में किया गया।

इस एक्सपोजर विजिट में EY ने नॉलेज पार्टनर के रूप में सहयोग किया। इस एक्सपोजर विजिट में मध्यप्रदेश के विभिन्न जिलों से 30 MSMEs के प्रतिनिधियों ने भाग लिया।

प्रतिनिधिमंडल को भोपाल एयरपोर्ट से श्री सुमित अग्रवाल, को-चेयर, PHDCCI मध्यप्रदेश स्टेट चैप्टर ने रवाना किया।

UP International Trade Show में भागीदारी ने मध्यप्रदेश के MSMEs को एक बड़े राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय व्यापार मंच पर प्रत्यक्ष बाजार अनुभव प्राप्त करने, नए उत्पादों एवं तकनीकों को समझने, बाजार के रुझानों से परिचित होने तथा देश-विदेश से आए व्यवसायिक प्रतिनिधियों के साथ नेटवर्किंग का अवसर प्रदान किया।

एक्सपोजर विजिट के दौरान MSMEs को अपने उत्पादों को प्रदर्शित करने, अन्य उद्यमों के उत्पादों एवं व्यावसायिक मॉडलों को समझने तथा अपने व्यवसाय को नए बाजारों तक ले जाने की संभावनाओं को तलाशने का अवसर मिला।

इस प्रकार के exposure से MSMEs को बाजार की मांग, उत्पाद प्रस्तुति, प्रतिस्पर्धा, पैकेजिंग एवं व्यापार विस्तार की संभावनाओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिली।

अंतरराष्ट्रीय खरीदारों के साथ B2B बैठकेंMSMEs के लिए इस विजिट का एक महत्वपूर्ण पहलू Federation of Indian Export Organisations (FIEO) द्वारा आयोजित B2B Pavilion में अंतरराष्ट्रीय खरीदारों के साथ व्यावसायिक बैठकें रहीं। PHDCCI ने भाग लेने वाले MSMEs के लिए Italy, Austria, Belarus, Ghana, Netherlands सहित विभिन्न देशों के अंतरराष्ट्रीय खरीदारों के साथ B2B interactions को facilitate किया।

इन one-to-one B2B meetings के माध्यम से मध्यप्रदेश के MSMEs को अंतरराष्ट्रीय खरीदारों के समक्ष अपने उत्पाद प्रस्तुत करने, उनकी आवश्यकताओं एवं अपेक्षाओं को समझने तथा संभावित निर्यात बाजारों की पहचान करने का अवसर मिला।

इन बैठकों ने MSMEs को नए business leads विकसित करने, संभावित निर्यात संबंध स्थापित करने और अंतरराष्ट्रीय बाजारों के लिए अपनी उत्पाद एवं व्यावसायिक क्षमताओं को प्रस्तुत करने का व्यावहारिक अनुभव प्रदान किया।

B2B बैठकों के दौरान MSMEs ने विदेशी खरीदारों से सीधे संवाद करते हुए अपने उत्पादों की जानकारी साझा की तथा संभावित व्यापारिक सहयोग और भविष्य की व्यावसायिक संभावनाओं पर चर्चा की।

इससे MSMEs को अपने उत्पादों को अंतरराष्ट्रीय बाजार की आवश्यकताओं के अनुरूप विकसित करने और निर्यात के लिए अपनी तैयारी को मजबूत करने में भी मदद मिली।

इसके साथ ही, विभिन्न जिलों से आए MSMEs के बीच peer-to-peer networking और knowledge sharing को भी बढ़ावा मिला, जिससे उद्यमियों को एक-दूसरे के अनुभवों, उत्पादों और व्यावसायिक अवसरों को समझने तथा भविष्य में आपसी सहयोग की संभावनाएं तलाशने का अवसर प्राप्त हुआ।

एक्सपोजर विजिट में भाग लेने वाले MSMEs को प्रमाण-पत्र प्रदान किए गए। इस अवसर पर रणजीत कपूर, वाइस प्रेसिडेंट, FIEO; सुविद साह, एडिशनल डायरेक्टर जनरल, FIEO; तथा अनिरुद्ध दुबे, डिप्टी रेजिडेंट डायरेक्टर, PHDCCI मध्यप्रदेश स्टेट चैप्टर उपस्थित रहे।

यहां बताना जरूरी है कि यह पहल RAMP कार्यक्रम के अंतर्गत MPLUN के तत्वावधान में मध्यप्रदेश के MSMEs को बाजार से जोड़ने, उनकी क्षमता एवं प्रतिस्पर्धात्मकता बढ़ाने तथा उन्हें घरेलू एवं अंतरराष्ट्रीय व्यापार के अवसरों से जोड़ने की दिशा में एक महत्वपूर्ण प्रयास है।

इस संबंध में अनिरुद्ध दुबे ने बताया कि ऐसे एक्सपोजर विजिट और B2B कार्यक्रम MSMEs को मार्केट एक्सपोजर, व्यावसायिक नेटवर्किंग, निर्यात अवसरों, नए बाजारों की पहचान तथा व्यापार विस्तार के लिए आवश्यक व्यावहारिक अनुभव और संपर्क उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

– अमिताभ पाण्डेय

Related News