खरगोन- 10 फरवरी को जिला रोजगार कार्यालय में केम्पस प्लेसमेंट का आयोजन

ApniKhabar

February 5,Bhopal : जिले के युवाओं को रोजगार के अवसर प्रदान करने के उद्देश्य से 10 फरवरी को सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक जिला रोजगार कार्यालय खरगोन में केम्पस प्लेसमेंट का आयोजन किया जा रहा है। इस प्लेसमेंट ड्राइव में न्यू दिल्ली की Valleylion Security And Allied Services द्वारा सिक्योरिटी गार्ड, हाउसकिपिंग स्टॉफ, रिसेप्शनिस्ट आदि पदों पर भर्ती की जाएगी।

जिला रोजगार अधिकारी प्रीतिबाला सस्ते ने बताया कि केम्पस प्लेसमेंट में शामिल होने के लिए शैक्षणिक योग्यता 8वीं पास से स्नातक उत्तीर्ण एवं आयु सीमा 18 से 50 वर्ष निर्धारित की गई है। चयनित अभ्यर्थियों को मासिक वेतन 11 हजार से 18 हजार रुपये (ईपीएफ, ईएसआई सहित) एवं जॉब लोकेशन मध्यप्रदेश रहेगी।

उम्मीदवारों को रिज्यूम/सीवी, रोजगार कार्यालय का पंजीयन, समग्र आईडी (अनिवार्य), आधार कार्ड, अंकसूचियां, अन्य प्रमाण-पत्रों की छायाप्रतियां तथा दो पासपोर्ट साइज फोटो साथ लाने होंगे।

इच्छुक युवा इस अवसर का लाभ उठाने के लिए समय पर उपस्थित हो सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए हेल्पलाइन नंबर 07282-232787 पर संपर्क किया जा सकता है।

Related Posts

शिवपुरी- नरवाई जलाना पूर्णत: प्रतिबंधित, किसानों को किया जा रहा है जागरूक

ApniKhabar

ApniKhabarशिवपुरी जिले में कलेक्टर के आदेशानुसार जिले में नरवाई जलाना पूर्णत: प्रतिबंधित किया गया है। इसी क्रम में कृषि विभाग ने जागरूकता अभियान भी शुरू किया है। विभागीय अधिकारियों और…

गायत्री शक्तिपीठ भोपाल में महाशिवरात्रि पर 500 श्रद्धालुओं का सामूहिक रुद्राभिषेक

ApniKhabar

ApniKhabarभोपाल। सामूहिक रुद्राभिषेक में लगभग 500 श्रद्धालुओं ने एक साथ महाकाल भगवान की आराधना की। प्रातः आरती के पश्चात 108 दंपत्तियों ने सजल श्रद्धा के परिसर मे भगवान शिव का…