डेटा विश्लेषण से धोखाधड़ी रोकने तक, एआई बनी बैंकों की ताकत

ApniKhabar

कृत्रिम बुद्धिमत्ता-ए आई, बैंकिंग क्षेत्र में डेटा विश्लेषण को बेहतर बनाने, रुझानों और धोखाधड़ी के जोखिमों का पूर्वानुमान लगाने तथा ग्राहकों की सहभागिता बढ़ाने में अहम भूमिका निभा रही है। नई दिल्ली में संपन्न इंडिया एआई इम्पैक्ट एक्सपो-2026 से यह पता चल गया कि एआई कैसे बैंकिंग तंत्र को तेजी से बदल रहा है। अब वॉइस-इनेबल्ड एआई एजेंट ग्राहक पूछताछ से लेकर बैकेंड संचालन तक सब कुछ संभाल रहे हैं, जिससे परिवर्तन का समय कम हो रहा है और पूरे क्षेत्र में सुधार हो रहा है

आकाशवाणी समाचार से बातचीत में ब्लू मशीन्स एआई की मार्केटिंग प्रमुख अर्पण खोसला ने बताया कि कंपनी एंटरप्राइज-ग्रेड वॉइस एआई ऑर्केस्ट्रेशन प्लेटफॉर्म विकसित कर रही है जिन्हें बैंकिंग, स्वास्थ्य सेवा और विमानन सहित विभिन्न क्षेत्रों में पहले से ही तैनात किया जा रहा है।

उन्‍होंने शिखर सम्मेलन को भारत के लिए एक ऐतिहासिक क्षण बताया और कहा कि इस प्लेटफॉर्म ने भारत को न केवल एक उपभोक्ता के रूप में, बल्कि एआई प्रौद्योगिकियों के निर्माता के रूप में भी प्रदर्शित किया है।

Editor

I am a journalist having over 25 years of experience in journalism. Having worked for several national dailies and as correspondent in All India Radio, I am currently working as a freelancer.

Related Posts

अमित शाह का आरोप: TMC ने राष्ट्रपति के प्रोटोकॉल का किया अपमान

ApniKhabar

ApniKhabarकेंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने आज कहा कि पश्चिम बंगाल की TMC सरकार ने प्रोटोकॉल की खुलेआम अनदेखी करते हुए भारत के राष्ट्रपति का अपमान कर आज अपने…

आज अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस, इस वर्ष का विषय- महिलाओं और बालिकाओं के लिए अधिकार, न्याय और कार्रवाई

ApniKhabar

ApniKhabarआज अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस है। इस वर्ष का विषय है- महिलाओं और बालिकाओं के लिए अधिकार, न्याय और कार्रवाई। यह महिला अधिकारों को मजबूत करने, न्याय तक पहुंच सुनिश्चित करने…