विज्ञान-प्रौद्योगिकी विभाग ने अंतरराष्ट्रीय पत्रकारों संग संवाद सत्र आयोजित किया

विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग ने मध्य एशिया, यूरोप और उत्तरी अमरीका से आए 40 से अधिक विदेशी पत्रकारों के प्रतिनिधिमंडल के साथ एक संवाद सत्र का आयोजन किया। विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने कहा कि यह सत्र विज्ञान, प्रौद्योगिकी और नवाचार के क्षेत्र में भारत की तीव्र प्रगति, उभरते नेतृत्व तथा वैश्विक सहयोग को उजागर करने के लिए आयोजित किया गया। इस का उद्देश्य भारत की वैज्ञानिक क्षमताओं के बारे में अंतरराष्ट्रीय मीडिया की जानकारी बढ़ाना और भारत के तकनीकी परिदृश्य पर अधिक जानकारीपूर्ण वैश्विक रिपोर्टिंग के लिए मार्ग प्रशस्त करना है। विदेश मंत्रालय नौ दिसम्‍बर से शुरू हुई इस दस दिन की यात्रा का आयोजन कर रहा है।

 इस अवसर पर विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग के सचिव प्रोफेसर अभय करंदीकर ने कहा कि मिशन-संचालित कार्यक्रमों, सुदृढ अनुसंधान आधारों और विस्तारित वैश्विक सहयोगों के साथ भारत का विज्ञान और प्रौद्योगिकी पारिस्थितिकी तंत्र एक ऐतिहासिक परिवर्तन से गुजर रहा है। चर्चा में विज्ञान और प्रौद्योगिकी के भविष्य को आकार देने वाले भारत के नीतिगत सुधारों, वैश्विक साझेदारी के अवसरों, सतत और समावेशी प्रौद्योगिकियों में देश के नेतृत्व तथा राष्ट्रीय विकास लक्ष्यों को निर्धारित करने में नवाचार की भूमिका पर ध्यान केंद्रित किया गया।

Editor

I am a journalist having over 25 years of experience in journalism. Having worked for several national dailies and as correspondent in All India Radio, I am currently working as a freelancer.

Related Posts

अदालत और नगर निगम के आदेश पर भारी बिल्डर की मनमानी

भोपाल । मध्यप्रदेश में बिल्डर नियम कानून की लगातार अवहेलना कर रहे हैं।अब तो ऐसा लगता है कि उन्हें कोर्ट, कचहरी के आदेश की भी चिंता नहीं है। नगर निगम…

सामूहिक प्रार्थना है णमोकार मंत्र: शाह

नई दिल्ली। केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ‘विश्व नवकार महामंत्र दिवस’ पर नई दिल्ली में आयोजित एक समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस अवसर…